For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: सीजन शुरू होने से पहले ही CSK को लगा झटका, धाकड़ गेंदबाज हुआ बाहर

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल के उद्घाटन मुकाबले में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर से भिड़ना है। यह मैच 23 मार्च को होगा लेकिन इससे पहले ही चेन्नई की टीम के लिए एक बुरी खबर आ रही है। दरअसल आईपीएल की मौजूदा चैंपियन सीएसके को मैच से पहले ही बड़ा झटका लग गया है। टीम को यह झटका दक्षिणी अफ्रीकी धाकड़ तेज गेंदबाज लुंगी नगीदी की चोट ने दिया है।

नगीदी अब आईपीएल में शिरकत नहीं कर पाएंगे। उनको श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान कमर के निचले हिस्से की मांसपेशियों में खिंचाव के चलते यह फैसला लेना पड़ा। इस बात की पुष्टी करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम के मैनेजर मोहम्मद मूसाजी ने बताया है कि नगीदी को लंका के खिलाफ अंतिम वनडे मैच के दौरान गेंदबाजी करते हुए दिक्कत का सामना करना पड़ा और तुरंत गेंदबाजी रोकनी पड़ी। बाद में जब लुंगी का स्कैन कराया गया तब पता कि उनको मांसपेशियों में ग्रैड टू का स्ट्रेन (खिंचाव) आया है।

अब नगीदी को मसल्स रिपेयरिंग के लिए कम से कम चार हफ्तों के आराम की जरूरत होगी। यानी की उनका रिहैब प्रोग्राम विश्व कप तक चलेगा। हालांकि यह निश्चित नहीं है कि नगीदी विश्व में भी मैच फिट हो पाएंगे या नहीं। फिलहाल सीएसके ने इस गेंदबाज के विकल्प के तौर पर किसी अन्य नाम की घोषणा नहीं की है। पिछले साल 7 आईपीएल मैच खेलने वाले नगीदी को चेन्नई ने 50 लाख रुपए में खरीदा था। उन्होंने पिछले साल ही आईपीएल में पदार्पण किया था।

Story first published: Thursday, March 21, 2019, 19:05 [IST]
Other articles published on Mar 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+