For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: चेन्नई ने जीत के साथ किया टूर्नामेंट का आगाज, बेंगलुरू को 7 विकेट से हराया

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स ने चिदंबरम स्टेडियम में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को सात विकेट से हराकर आईपीएल सीजन 12 का शानदार आगाज किया। बेंगलुरू मैच में चारों खाने चित्त होती नजर आई। टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलुरू टीम महज 70 रनों पर ही ढेर हो गई। जवाब में चेन्नई ने 17.1 ओवर में मैच अपने नाम कर लिया। अंबाती रायुडू ने 28 रनों की पारी खेली। वहीं शेन वाॅटसन बिना खाता खोले आउट हुए। सुरेश रैना ने 19 रन बनाए।

इससे पहले बेंगलुरू की तरफ से पार्थिव पटेल ही सर्वाधिक 29 रनों की पारी खेल सके। इमरान ताहिर व हरभजन ने तीन-तीन विकेट लिए। रविंद्र जडेजा ने 2 जबकि ड्वेन ब्रावो ने एक विकेट लिया। चेन्नई सुपर किंग्स ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। बेंगलुरू के लिए ओपनिंग करने विराट कोहली के साथ पार्थिव पटेल आए लेकिन ये साझेदारी चली नहीं। कोहली चाैथे ओवर में छह रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हरभजन ने आउट किया। इसके बाद भज्जी ने मोईन अली का भी शिकार किया। अली 9 रन बनाकर चलते बने। इनके अवाला एबी डीविलियर्स(9), शिमरोन हिटमायर(0), शिवम डूबे(2), ग्रैंडहोम(4), नवदीप सैनी(2), युजवेंद्र चहल(4), उमेश यादव(1) सस्ते में आउट होकर चलते बने

दोनो टीमों की प्लेइंग XI
CSK: अंबाती रायडू, शेन वॉटसन, सुरेश रैना, एमएस धोनी (w / c), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर।

RCB: पार्थिव पटेल (w), विराट कोहली (c), मोइन अली, एबी डिविलियर्स, शिम्रोन हेटमायर, शिवम दूबे, कॉलिन डी ग्रैंडहोमे, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी

Story first published: Saturday, March 23, 2019, 23:09 [IST]
Other articles published on Mar 23, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+