For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019 : अश्विन के Mankading पर MCC ने लिया यूटर्न, कह दी बड़ी बात

पंजाब बनाम राजस्थान के मुकाबले के दौरान यह पूरा वाकया हुआ था और जिस तरह एमसीसी ने अब यूटर्न लिया है ऐसा माना जा रहा है कि यह विवाद फिर से बढ़ सकता है।

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में किंग्स एलेवन पंजाब (Kings Eleven Punjab) के कप्तान रविचंद्रन अश्विन एक ऐसा नाम बन गए हैं जिन्हें क्रिकेट इतिहास में वीनू मांकड़ के बाद "Mankading" के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने जॉस बटलर को जिस तरह आउट किया वह अब भी वाद-विवाद का विषय बना हुआ है। हर्षा भोगले, आकाश चोपड़ा जैसे क्रिकेट एक्सपर्ट उनके पक्ष में दिखे तो राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज ने भी इसे क्रिकेट नियम के तहत बताया। इन तमाम विवादों के बीच मेरीलेबोन क्रिकेट क्लब (Marylebone Cricket Club) (MCC) ने अपने बयान पर यूटर्न ले लिया है और बताया कि अश्विन सही थे या गलत।

एमसीसी ने पहले दी राहत

एमसीसी ने पहले दी राहत

IPL-2019 के लिए जयपुर में आयोजित पहले मुकाबले में जब (राजस्थान बनाम पंजाब के मुकाबले में) आर.अश्विन ने जॉस बटलर को मैनकेड किया तो दुनियाभर में उनकी आलोचना होने लगी। क्या आम,क्या खास सब लोगों ने अश्विन के इस व्यवहार की आलोचना की। राजस्थान रॉयल्स के मेंटर शेन वार्न ने तो यहां तक कह दिया कि "अश्विन को क्रिकेट में इस ओछी हरकत के लिए याद किया जाएगा। दुनियाभर में अश्विन की हो रही आलोचना के बीच MCC ने पहले बयान में उनका बचाव किया और कहा था "Mainkading किकेट नियम के दायरे में है और अश्विन ने जो किया वह वैध (लीगल) है" तब अश्विन को राहत मिली होगी लेकिन अब इस नियम बनाने वाली संस्था ने अपनी कही बात से पलटी मार दी है।

ALSO READ : अश्विन-बटलर के बीच हुई MANKAD-ING की ये है पूरी ABCD

MCC ने बताया यूटर्न की वजह

MCC ने बताया यूटर्न की वजह

MCC ने इस विवादित रनआउट को पहले सही ठहराया था लेकिन एक दिन बाद यूटर्न ले लिया है। एक ब्रिटिश अखबार को दिए साक्षत्कार में एमसीसी ले लॉ मैनेजर फ्रेजर स्टीवर्ट ने कहा कि "हमने एक संस्था के तौर पर उस वीडियो का गहन अध्ययन किया और ऐसा प्रतीत होता है कि यह क्रिकेट खेल के स्पिरिट के अनुकूल नहीं था" एमसीसी ने इसका कारण बताते हुए कहा "अश्विन ने क्रीज पर पहुंचने और डिलीवरी स्ट्राइड में जितना समय लिया वह बहुत अधिक था। उन्होंने इस वाकये में पॉज (अवरोध या रूकावट) लिया और फिर गिल्लियां बिखेरी। इतने समयांतर में कोई भी गेंदबाज अपनी गेंद फेंक देता है लेकिन अश्विन के केस में उनके क्रीज में रूकने का समय बहुत अधिक था।"

क्या बढ़ जाएगा विवाद

क्या बढ़ जाएगा विवाद

हालांकि एमसीसी ने यह भी साफ कर दिया कि " यह भी उचित नहीं है कि नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़ा खिलाड़ी इस बात का लाभ नहीं उठा सके कि वह गेंदबाज के गेंदबाजी करने के दौरान नॉन स्ट्राइक एन्ड से बाहर निकल जाए, इसलिए यह नियम बनाया गया है" बीते सोमवार को पंजाब बनाम राजस्थान के मुकाबले के दौरान यह पूरा वाकया हुआ था और जिस तरह एमसीसी ने अब यूटर्न लिया है ऐसा माना जा रहा है कि यह विवाद फिर से बढ़ सकता है।

ये था विवाद की जड़

ये था विवाद की जड़

किंग्स एलेवन के कप्तान आर अश्विन ने 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम के विस्फोटक बल्लेबाज जॉस बटलर को मैच के 13वें ओवर में नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े बल्लेबाज को अपनी गेंदबाजी के दौरान क्रीज से बाहर जाते देखा,उन्होंने गेंद फेंकने की जगह पहले खुद को रोका, बटलर जैसे ही क्रीज से बाहर गए, नॉन स्ट्राइकर एंड पर अश्विन ने गिल्लियां बिखेर दी। अंपायर से अपील करने के बाद बटलर को क्रीच से बाहर पाया गया और उन्हें आउट करार दिया गया।

बटलर-अश्विन कंट्रोवर्सी पर रहाणे की बात से अश्विन को होगा 'पछतावा'

Story first published: Thursday, March 28, 2019, 18:48 [IST]
Other articles published on Mar 28, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+