IPL 2019, MI vs KXIP, Preview: जीत की गाड़ी की रफ्तार बढ़ाना चाहेगा मुंबई

नई दिल्ली। 10 अप्रैल को मुंबई का अपने घर में सामना किंग्स इलेवन पंजाब से होगा।आखिर बार जब ये दोनों टीमें आपस में खेली थी तब पंजाब ने 176 रनों के लक्ष्य का पीछा भी काफी शानदार तरीके से किया था। लेकिन अब हालात बदल चुके हैं और पंजाब की टीम चेस के मामले में उतनी बेहतर नहीं रही।

जहां तक टीम की बात है तो लसिथ मलिंगा की टीम में वापसी हो चुकी है लेकिन वे अल्जारी जोसेफ का स्थान लेंगे ये अब असंभव है। जिस तरह से जोसेफ ने अपने डेब्यू मैच में आईपीएल के इतिहास की सबसे बेहतरीन गेंदबाजी की थी उससे इस गेंदबाज का लगातार मैच खेलना तय है।

ऐसे में मलिंगा को जेसन बेहरनडॉर्फ के साथ अपने स्थान की लड़ाई लड़नी होगी। इसके अलावा निरंतरता के अभाव से जूझ रहे मुंबई के सलामी बल्लेबाज डी कॉक के स्थान पर इविन लुईस की नजरें हैं लेकिन पंजाब के खिलाफ डि कॉक एक शानदार अर्धशतक जमा चुके हैं और टीम प्रबंधन ये बात याद रखेगा। ऐसे में मुंबई की टीम इस प्रकार हो सकती है-

मुंबई- क्विंटन डी कॉक, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, किरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, हार्दिक पांड्या, राहुल चाहर, अल्जार्री जोसेफ, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा / जेसन बेहरेनडॉफ

वहीं पंजाब की बात की जाए तो केएल राहुल की फॉर्म वापसी बड़ी राहत की खबर है लेकिन पंजाब को अब भी अपने बल्लेबाजों से टी-20 के हिसाब से पारियों को तेजी देने की दरकार होगी। ऐसे में हो सकता है कि बल्लेबाजी पिच पर क्रिस गेल की मुराद पूरी हो जाए और वे एक बार फिर लय हासिल कर सकें। पंजाब की टीम इस प्रकार दिख रही है-

पंजाब- क्रिस गेल, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, सरफराज खान, डेविड मिलर, मनदीप सिंह, सैम कुरेन, आर अश्विन, मुजीब उर रहमान, मोहम्मद शमी, अंकित राजपूत

रिकॉर्ड भी देखें-

मैच भारतीय समयानुसार शाम 8 बजे शुरू होगा। हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो मुंबई ने पंजाब के खिलाफ 12 और पंजाब ने मुंबई के खिलाफ 11 बार जीत दर्ज की है। जबकि वानखेड़े में दोनों टीमें 4-4 बार एक दूसरे के खिलाफ जीत हासिल कर चुकी हैं।

Story first published: Tuesday, April 9, 2019, 23:55 [IST]
Other articles published on Apr 9, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+