For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: 9 साल बाद चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कोई मैच नहीं खेल पाए धोनी

नई दिल्ली। आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी एक दूसरे पर्याय हैं। जब तक धोनी खेल रहे हैं तब तक इस बात की कल्पना भी नहीं की जा सकती है कि सीएसके की कप्तानी कोई ओर करे। लेकिन आपको बता दें ऐसा हो चुका है और वो भी 17 अप्रैल को हुए मैच में। यह मैच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया।

मैच से पहले धोनी को फुटबॉल खेलते हुए वार्मअप करते देखा गया लेकिन जब टॉस की बारी आई तो सुरेश रैना नजर बतौर कप्तान नजर आए। बाद में उन्होंने बताया की धोनी कुछ आराम चाहते थे। वे अगले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। आपको बता दें इस बात ने अपने आप में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।

यह आईपीएल में 2010 के बाद से पहला मौका है जब धोनी ने सीएसके की टीम की कप्तानी नहीं की। आईपीएल के 2010 के सीजन में धोनी ने तीन मैच मिस किए थे। उसके 9 साल बाद यह मौका आया है जब धोनी से चेन्नई के लिए मैच मिस हुआ।

इस सीजन में धोनी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने कोलकाता के खिलाफ मैच में अपनी पीठ मे जकड़न की शिकायत की थी। इसके बाद वे जयपुर में रनों का पीछा करते हुए भी दर्द में देखे गए थे। उस मैच में उन्होंने शानदार अर्धशतक जमाया था। वे 12वें सीजन में अब तक 8 मैचों में 230 रन बना चुके हैं। जबकि उनकी टीम ने 7 मैचों में जीत दर्ज की है। इसके साथ ही सीएसके प्लेऑफ में पहुंचने वाली सीजन की पहली टीम बनने के मुहाने पर खड़ी है। फिलहाल इस टीम के अंक तालिका में 14 अंक है और टॉप पर है।

Story first published: Wednesday, April 17, 2019, 22:33 [IST]
Other articles published on Apr 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+