IPL 2019: जब आंद्रे रसेल के बारे में बोले धोनी- 'कौन बंदा इतने छक्के मारता है' VIDEO

नई दिल्ली। इस आईपीएल में जिस खिलाड़ी की चर्चा है वो हैं आंद्रे रसेल। छक्के मारने को बच्चों का खेल बना देने वाला यह खिलाड़ी गेंदबाजों के लिए आतंक का पर्याय बन चुका है। इस सीजन में कोलकाता के अकेले अपने दम पर कई मैच जिता चुके आंद्रे रसेल इस बार किसी और ही दुनिया से आए खिलाड़ी लग रहे हैं। रसेल के प्रदर्शन के दम पर कोलकाता भी इस सीजन में एक अलग ही टीम नजर आ रही है। मजेदार बात यह है कि कोलकाता को अपना अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से खेलना है। चेन्नई की टीम को अब तक केवल एक ही हार का सामना करना पड़ा है।

ऐसे में यह मुकाबला सीजन के सबसे मुकाबलों में शामिल हो गया है। चेपक की पिच पर खेले जाने वाले इस मैच में एक बार फिर सबकी निगाहें रसेल पर टिकी हैं। उन्होंने पिछली बार यहां खेलते हुए 36 गेंदों पर 88 रनों की पारी खेली थी जिसमें 11 छक्के शामिल थे। इस पारी को याद करते हुए धोनी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो रसले की क्षमता पर हैरानी जता रहे हैं। यह वीडियो सीएसके के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर पोस्ट किया गया है।

धोनी कह रहे हैं- 'क्या मुझे फिर उस पारी को याद करना होगा? हमारे पास विकेटकीपर और गेंदबाज के अलावा 9 फील्डर्स थे। सभी सर्किल के बाहर थे। किसी को मैदान से बाहर खड़े होने की इजाजत नहीं थी। वो कौन सा बंदा है जो इतने छक्के मारता है?'

मंगलवार को शुरू होने जा रहे इस मैच में यह देखना दिलचस्प होगा कि चतुर कप्तान धोनी किस तरह से रसेल के बल्ले का मुंह शांत कर पाते हैं। रसेल ने केवल 4 पारियों में 207 रन बनाए हैं जिनमें दो में वे नाबाद रहे हैं। जहां तक अंक तालिका की बात है तो दोनों ही टीमें टॉप दो में शामिल हैं। केकेआर बेहतर रन रेट के आधार पर टॉप पर है। इसके अलावा चेन्नई की टीम ड्वेन ब्रावो के चोटिल होने के बड़े झटके से उभरने की कोशिश कर रही है।

Story first published: Tuesday, April 9, 2019, 18:19 [IST]
Other articles published on Apr 9, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+