IPL 2019: विश्व कप 2019 से पहले धोनी ने बताया कैसी है उनकी पीठ की चोट

नई दिल्ली। इस आईपीएल में जितनी वर्कलोड की चर्चाए हो रही है, उतनी पिछले कुछ सीजनों में नहीं हुई हैं। इसका सबसे बड़ा कारण इस बार आईपीएल के लगभग तुरंत बाद आने वाला विश्व कप है। आईपीएल जहां 12 मई को समाप्त होने जा रहा है तो वहीं विश्व कप 30 मई से शुरू होने जा रहा है। टीम इंडिया के सभी 15 सदस्यीय विश्व कप टीम के खिलाड़ी इस समय आईपीएल में विभिन्न फ्रेंजाइजी की ओर से खेल रहे हैं।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी एक ऐसे ही बेहद अहम खिलाड़ी हैं। धोनी को पिछले कुछ समय से पीठ में तकलीफ की शिकायत रही है। यहां तक की उनको इसके चलते कुछ मैचों से बाहर भी बैठना पड़ा है। पिछले मैच यानी 23 अप्रैल को सनराजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद धोनी ने अपनी चोट के बारे में बात की है।

धोनी ने बताया की उनकी पीठ इस समय बिल्कुल ठीक है लेकिन विश्व कप नजदीक आ रहा है। इसलिए उनको इसकी लगातार देखभाल भी करनी होगी। मैच के बाद धोनी ने कहा, 'पीठ ठीक है लेकिन विश्व कप के चलते इसको लेकर कोई लापरवाही नहीं बरती जा सकती। विश्व कप बेहद महत्वपूर्ण है।'

आपको बता दें कि आईपीएल शुरू होने से पहले विराट कोहली ने सभी खिलाड़ियों को हिदायत दी थी कि उनको स्मार्ट रहकर अपनी बॉडी के प्रति सजग रहना है। कोहली ने यह भी कहा था कि वह कुछ मैचों से आराम भी ले सकते हैं ताकि विश्व कप में तरोताजा होकर जाया जा सके। आपको बता दें कि बातें कितनी भी की जा रही हों लेकिन फिलहाल कोई खिलाड़ी लगातार आराम करने के मूड में नहीं है। धोनी ने सीजन में एक मैच जरूर मिस किया है। लेकिन अब प्लेऑफ का समय नजदीक आता जा रहा है। ऐसे में मुख्य खिलाड़ियों की मांग और भी ज्यादा बढ़ने वाली है।

Story first published: Wednesday, April 24, 2019, 15:43 [IST]
Other articles published on Apr 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+