For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019 : 'चेन्नई सुपर किंग्स क्यों है इतनी सफल टीम' के सवाल पर क्या बोले धोनी

नई दिल्ली। विपक्षी टीमों के बीच अपने बिजली सी चपलता वाले दस्तानों और फिनिशिंग कौशल के लिए विख्यात महेंद्र सिंह धोनी अपनी शानदार हाजिर-जवाबी और मजाक के लिए भी जाने जाते हैं। अब जब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर चुकी है तो धोनी पहले से कहीं अधिक कूल दिखाई दे रहे हैं।

23 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद को पटखनी देने के बाद जब धोनी पोस्ट मैच कार्यक्रम के तहत मंच पर पहुंचे तो उन्होंने अपनी टीम की सफलता के राज का खुलासा किया। धोनी ने पूरी मस्ती करते हुए कहा, 'सच कहूं तो मुझे नीलामी में कही और खरीददार नहीं मिलेगा। यही सफलता का राज है।'

धोनी ने आगे यह भी कहा, 'दर्शकों और फ्रेंचाइजी का सपोर्ट भी काफी अहम है। इसके साथ ही टीम के सपोर्ट स्टॉफ को भी काफी क्रेडिट जाता है कि वे टीम और प्रत्येक खिलाड़ी के लिए इतना अच्छा माहौल बनाकर रखते हैं। इसके अलावा जो कुछ बातें है उनको मैं अपने संन्यास से पहले तक नहीं खोल सकता।'

धोनी ने इस दौरान अपनी कमर की तकलीफ के बारे में भी बात करते हुए बताया कि अब यह और ज्यादा खराब नहीं हो रही है। लेकिन विश्व कप को लेकर मुझे सचेत रहना है क्योंकि वर्ल्ड कप सबसे पहले आता है। आपको बता दें कि 37 साल के धोनी अब तक 3 बार आईपीएल खिताब जीत चुके हैं।

फिलहाल उनकी अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स 11 में से 8 जीत चुकी है। इनमें से एक मैच में धोनी की अनुपस्थिति में सुरेश रैना ने टीम की कमान संभाली थी लेकिन टीम को हार का मुंह देखना पड़ा था। फिलहाल सीएसके का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस के साथ होना है। यह मैच 26 अप्रैल को चेन्नई के एम. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

Story first published: Wednesday, April 24, 2019, 16:24 [IST]
Other articles published on Apr 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+