For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: पत्नी संग फर्श पर ही झपकी लेते नजर आए धोनी, शेयर किया मजेदार किस्सा

IPL 2019 : Why MS Dhoni & Sakshi Dhoni sleep on airport floor ?| वनइंड़िया हिंदी

नई दिल्ली। धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बार फिर आईपीएल का सीजन शानदार जा रहा है। इस टीम ने इस सीजन में अभी तक केवल एक ही मैच हारा है। चेन्नई की टीम अपने जुनूनी फैंस और खिलाड़ियों के अपनी फ्रेंचाइजी के प्रति जज्बे के लिए जानी जाती है। इस टीम के खिलाड़ी अक्सर अपने कप्तान को फॉलो करते हैं और धोनी अपनी सिंपल और कूल लाइफ स्टाइल के लिए जाने जाते हैं।

ये बात तो सबको पता है कि आईपीएल के सभी मैच शाम में शुरु होते हैं। केवल शनिवार और रविवार को 4 बजे भी अतिरिक्त मुकाबले होते हैं। ऐसे में सभी खिलाड़ियों का खान-पान, प्रैक्टिस और सोना उसी हिसाब से सामंजस्य बैठा लेता है। सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी हाल ही में अपनी एक ऐसी फोटो शेयर की है जिसको देखकर खिलाड़ियों की यह मजबूरी और ज्यादा उभरकर सामने आती है।

धोनी ने फर्श पर लेटकर सोते हुए अपनी एक फोटो शेयर की है। फोटो में उनकी पत्नी साक्षी भी उनके साथ फर्श पर ही झपकी ले रही हैं। इस तस्वीर के साथ धोनी ने लिखा है- 'एक बार आईपीएल की टाइमिंग के आदी होने के बाद जब आपकी आपकी सुबह की प्लाइट हो तो..' धोनी बैग को आराम से अपना तकिया बनाकर सो रहे हैं और दूसरी ओर साक्षी भी नींद ले रही हैं।

जाहिर है कि आईपीएल का शाम का मैच खत्म होते-होते आराम ने 12 तक बज जाते हैं। उसके बाद हार-जीत पर थोड़ी बहुत चर्चा होती है फिर खिलाड़ी सोने के लिए निकलते हैं। यानी खिलाड़ियों के पास नींद पूरी करने के लिए लगभग सुबह होने के आस-पास का समय बचता है। ऐसे में जब उनको सुबह की उड़ान भरनी हो तो धोनी वाली स्थिति होते हुए देर नहीं लगेगी।

लेकिन इस फोटो में धोनी की नींद के अलावा जो ध्यान देने वाली बात है वह है धोनी और साक्षी की शानदार जोड़ी। यह जोड़ी बहुत ज्यादा ग्लैमर से दूर एक ठोस पारिवारिक जिंदगी बिताने के लिए जानी जाती है।

Story first published: Wednesday, April 10, 2019, 15:37 [IST]
Other articles published on Apr 10, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+