
चेन्नई में छाया थाला..थाला..थाला..
धोनी के कमाल का आलम यह था कि एक समय 150 रनों के आस-पास भी पहुंचती हुई नहीं दिखाई दे रही इस टीम ने धोनी के रहते ना केवल सम्मानजनक स्कोर बनाया बल्कि अंतिम ओवरों में राजस्थान के गेंदबाज जयदेव उनादकट की ऐसी पिटाई की जो उनको निश्चित तौर पर इस पूरे सीजन के दौरान याद रहेगी। धोनी ने अपनी पारी में 4 चौके व 4 ही छक्के जड़े।

रैना, ब्रावो के साथ निभाई साझेदारियां
वैसे धोनी का साथ टीम के पुराने साथियों सुरेश रैना (36) और ड्वेन ब्रावो (27) ने भी खूब निभाया लेकिन यह धोनी ही थे जिनके इर्द-गिर्द चेन्नई की पूरी पारी घूमती रही। यह पारी रिकॉर्डभेदी रही है। यह धोनी का आईपीएल करियर में दूसरा सर्वोच्च स्कोर भी है। उनका आईपीएल में उच्चतम स्कोर किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ बनाया गया है। मोहाली, 2018 में हुए इस मैच में धोनी ने 79 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
ऑस्ट्रेलिाई कोच जस्टिन लेंगर ने इस कंगारू खिलाड़ी को बताया अगला विराट कोहली

धोनी का दूसरा उच्चतम आईपीएल स्कोर-
इसके अलावा उनका तीसरा और चौथा उच्चतम स्कोर नाबाद 70 रन है जो उन्होंने दोनों बार बेंगलोर की टीम के खिलाफ उनके घरेलू मैदान पर जड़ा है। इनमे से एक स्कोर 2011 में तो दूसरा स्कोर 2018 में आया था। कहना गलत नहीं होगा ये धोनी की चेन्नई के लिए एक और थाला स्पेशल पारी थी।


Click it and Unblock the Notifications
