For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019 : विश्व कप 2019 के लिए धोनी की 'स्पेशल तैयारी', इस नंबर पर करेंगे बल्लेबाजी

IPL 2019: MS Dhoni’s batting position reveals by CSK coach Stephen Fleming | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी जब 23 मार्च को राॅयल चैलेंजर्स के खिलाफ पहला आईपीएल मैच खेलने उतरेंगे तो उनका लक्ष्य ना केवल चेन्नई सुपर किंग्स को जीताना बल्कि साथ में आगामी विश्व कप की तैयारी करने में भी रहेगा। भारतीय टीम में अभी भी चाैथे नंबर के लिए माथापच्ची चल रही है। कई खिलाड़ियों को माैका दिया गया लेकिन वह खुद को साबित नहीं कर सके। ऐसे में धोनी खुद आईपीएल में चाैथे नंबर पर खेलते नजर आएंगे ताकि विश्व कप में चाैथे नंबर की समस्या को खत्म किया जाए।

चेन्नई के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा है कि धोनी पिछले 10 साल से चेन्नई के साथ जुड़े हैं। पिछले सीजन में वह चाैथे नंबर पर आए थे जिसका परिणा अच्छा देखने को मिला। उन्होंने कहा कि धोनी पिछले दस महीने से बेहतरीन फॉर्म में है। हमारे पास केदार जाधव के रूप में भी उम्दा बल्लेबाज है। हम अपने बल्लेबाजी क्रम से खुश हैं। केदार ने पिछले सत्र का पहला मैच खींचा लेकिन फिर मांसपेशी की चोट के कारण छह महीने नहीं खेल सके थे।

धोनी कर रहे हैं जमकर प्रैक्टिस
बता दें कि धोनी आईपीएल से पहले मैदान पर खूब पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। वह कभी अपनी धीमी पारी को लेकर निशाने पर आए थे। लेकिन 2019 में धोनी का बल्ला तेजी से आग उगल रहा है, जो उसे आईपीएल में भी जारी रखना चाहेंगे। फ्लेमिंग के इस बयान से अब तय है कि धोनी नंबर चार पर खेलते नजर आएंगे। पिछले सीजन में धोनी ने 16 मैचों में 75.83 की औसत से 455 रन बनाए थे।

Story first published: Wednesday, March 20, 2019, 19:31 [IST]
Other articles published on Mar 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+