For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मुंबई लाैटने पर IPL 2019 की विजेता टीम का हुआ जोरदार स्वागत, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली। रोहित शर्मा(Rohit Sharma) की कप्तानी में मुंबई इंडियंस(Mumbai Indians) ने आईपीएल 2019 का खिताब जीतकर नया इतिहास रचा। इस टीम के नाम यह चाैथा खिताब रहा और वह आईपीएल(IPL) के सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम बनी। इसका श्रेय पूरी टीम को जाता है, जिसका मुंबई लाैटने पर उनके चाहने वालों ने खुले दिल से स्वागत किया। विजेता टीम जब अपने घर पहुंची तो उनका फैंस ने जोरदार स्वागत किया। सड़कों में चैंपियंस टीम के लिए हजारों में भीड़ उमड़ती नजर आई।

बस में रवाना होकर किया सबका धन्यवाद

बस में रवाना होकर किया सबका धन्यवाद

रोमांचक जीत में फैंस की दुआएं भी काम आईं। मुंबई पलटन ने बस में रवाना होकर सबका धन्यवाद किया। इस दाैरान टीम के कोच महेला जयवर्धने व मालकिन नीता अंबानी भी बस की छत पर सवार थीं, जिन्होंने दिल से अपने चाहने वालों का स्वागत किया। मुंबई इंडियंस ने इस लम्हें की कुछ तस्वीरें व वीडियो भी अपने ट्विटर अंकाउंट पर शेयर की हैं।

VIDEO : खून बहता रहा, पर फिर भी क्रीज पर डटे रहे शेन वाॅटसन, अब लगे 6 टांके

6 किलोमीटर तक हुए रवाना

6 किलोमीटर तक हुए रवाना

मुंबई फ्रेंचाईजी ने पहले से ही तय कर लिया था कि वो जब मुंबई लाैटेंगे तो अपने फैंस के लिए खास तोहफा देंगे। पूरी टीम ने मुंबई पहुंचने पर एंटिलिया से खुले बस में पेडर रोड और मरीन ड्राइव होते हुए नरीमन पॉइंट स्थित होटल ट्राइडेंट तक का सफर किया। टीम के खिलाड़ी करीब 6 किलोमीटर तक खिताबी जीत का जश्न मनाते हुए गए और इस दौरान वे चाहने वालों के साथ हाथ मिलाते हुए भी नजर आए।

रोहित की कप्तानी में हुआ कमाल

रोहित की कप्तानी में हुआ कमाल

मुंबई के लिए रोहित हमेशा तुरूप का इक्का साबित हुए हैं। उनकी कप्तानी में ही टीम ने 4 बार खिताब अपने नाम किया। मुबंई इससे पहले 2013, 2015, 2017 के सीजन में भी चैंपियन बन चुकी है। मैच के बाद कप्तान ने पूरी टीम को इस खिताब को पाने का श्रेय दिया।

ये हैं 5 ऐसे बल्लेबाज जिन्होंने IPL 2019 में लगाए सबसे तेज अर्धशतक

काम आईं दुआएं

काम आईं दुआएं

फैंस तो मुंबई के लिए दुआएं कर ही रहे थे, लेकिन इससे अलामा टीम की मालकिन नीता अंबानी भी मैच के अंत तक मंत्र पढ़ती हुई नजर आईं। उनकी दुआएं भी टीम को रोमांचक मैच में जीत दिलाने में काम आईं। नीता अंबानी ने 2017 के फाइनल मुकाबले में भी मंत्र पढ़ती नजर आईं थी, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। तब मुंबई ने राइजिंग पुणे सुपरज्वाइंट को 1 रन से हराकर खिताब जीता था।

1 रन से बने चैंपियन

1 रन से बने चैंपियन

बता दें कि इस खिताबी मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर चेन्नई के सामने 150 रनों का लक्ष्य रखा। मुंबई की तरफ से किरोन पोलार्ड ही 25 गेंदों में 41 रनों की सर्वाधिक पारी खेल सके। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज प्रभावित नहीं कर पाया। जवाब में उतरी चेन्नई टीम को क्विंटन डी काॅक व शेन वाॅटसन के रूप में अच्छी शुरूआत दी। लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद मुंबई के गेंदबाजी हावी हो गए। मैच अंत तक गया और मुंबई ने आखिरी गेंद पर 1 रन से रोमांचक जीत हासिल कर ली। चेन्नई के लिए सिर्फ वाॅटसन ही 59 गेंदों में 80 रनों की पारी खेल सके।

Story first published: Tuesday, May 14, 2019, 13:08 [IST]
Other articles published on May 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+