For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019 : 11 साल बाद दोहराया चेन्नई सुपर किंग्स के साथ एक 'अजीब संयोग'

नई दिल्ली। धोनी के बिना एक बार फिर चेन्नई की टीम का 'सुपर किंग्स' स्टेट्स डांवाडोल दिखाई दिया और 26 अप्रैल को हुए मैच में मुंबई इंडियंस ने इस टीम को 46 रनों को धो दिया। हालांकि इस हार के बावजूद भी अंक तालिका में सीएसके की स्थिति शानदार है और यह टीम 12 मैचों में 16 अंकों के साथ टॉप पर बनी हुई है। इस दौरान चेन्नई ने 8 मैच जीते हैं और 4 में उनको हार मिली है। इसमे से दो हार धोनी की अनुपस्थिति में मिली है। लेकिन मुंबई के खिलाफ मिली हार में अनेकों ऐसे इशारे और अजीब 'संयोग' मिले हैं जो चेन्नई सुपर किंग्स को चेताने का काम करते हैं।

IPL में CSK का ऑल-आउट रिकॉर्ड-

IPL में CSK का ऑल-आउट रिकॉर्ड-

26 अप्रैल का मैच यदि आपने देखा होगा तो आपको पता होगा कि चेन्नई ने इस मैच में 109 रन बनाए और ऑल-आउट हो गई। आपको जानकार हैरानी हो सकती है कि यह आईपीएल में ऑल-आउट होने के मामले CSK का दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन था। इससे पहले यह टीम 2013 सीजन में 79 रनों पर सिमटी थी। मजेदार बात यह है कि यह प्रदर्शन भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ किया गया था। इससे पहले 2008 के सीजन में भी CSK ने 109 रन बनाए थे। यानी आज से 11 साल पहले और इस बार विपक्षी टीम थी राजस्थान रॉयल्स।

रनों का पीछा करते हुए CSK को केवल MI से खतरा

रनों का पीछा करते हुए CSK को केवल MI से खतरा

इतना ही नहीं, MI के सामने चेन्नई की टीम सबसे अधिक बार ऑल-आउट हुई है, जो कि चार बार है। जबकि आईपीएल के पूरे इतिहास में सीएसके ऑल-आउट ही 7 बार हुई है। मतलब साफ है कि आईपीएल में अगर चेन्नई सुपर किंग्स का किसी टीम से 'असली' मुकाबला है तो वह मुंबई इंडियंस ही है। अगर रनों का पीछा करते हुए ऑल-आउट होने की बात करें तो भी चेन्नई को मुंबई ने जबरदस्त मात दी है। चेस करते हुए CSK की टीम अब तक केवल 3 बार ही ढेर हुई है और यह कारनामा तीनों ही बार मुंबई इंडियंस ने किया है। ये मुंबई के खिलाफ रनों का पीछा करते हुए धोनी एंड कंपनी के लिए खतरे की बड़ी घंटी है।

World Cup 2019: ज्योतिषी की बड़ी भविष्यवाणी, इस खिलाड़ी की वजह से भारत नहीं जीत पाएगा विश्व कप

6 सालों में CSK के किले को केवल MI ने भेदा-

6 सालों में CSK के किले को केवल MI ने भेदा-

आपको जानकार इस पर भी आश्चर्य हो सकता है कि 22 अप्रैल 2013 से लेकर अब तक चेन्नई सुपर किंग्स केवल 2 ही मैच अपने घर (चेपक) पर हारे हैं और दोनों दफा उसको मुंबई इंडियंस ने ही मात दी। जबकि तब से लेकर अब तक सीएसके कुल 19 मैच चेपक के मैदान पर खेल चुकी है। 26 अप्रैल 2019 से पहले मुंबई की टीम ने चेन्नई को 8 मई 2015 में भी मात दी थी। इन जीवंत आंकड़ों से ये तो जाहिर है कि मुंबई इंडियंस ही आने वाले भविष्य में भी चेन्नई की बादशाहत के लिए असली खतरा होगी।

Story first published: Saturday, April 27, 2019, 16:15 [IST]
Other articles published on Apr 27, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+