Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मैथ्यू हेडन का बयान- अगर IPL में फ्लाॅप रहे ये दो खिलाड़ी तो फिर भी खेलेंगे विश्व कप 2019

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-12 में कई खिलाड़ी आगामी विश्व कप को ध्यान में रखते हुए बेहतरीन प्रदर्शन करने की कोशिश में रहेंगे। यह खिलाड़ियों के लिए आखिरी माैका रहने वाला है कि वह यहां खुद को साबित कर विश्व कप में दावेदारी रखें। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन का मानना है कि ऐसा नहीं है। उन्होंने दो खिलाड़ियों के नाम उदाहरण के ताैर पर बताए। हेडन का मानना है कि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर इंडियन प्रीमियर लीग में अच्छा नहीं भी खेले तो भी विश्व कप टीम में उनका चयन तय है।

गेंद से छेड़खानी मामले में एक साल का प्रतिबंध झेल चुके स्मिथ और वार्नर के आईपीएल प्रदर्शन पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की पैनी नजरें होंगी। हेडन ने प्रेस ट्रस्ट से कहा कि वार्नर और स्मिथ के पास यह कुछ क्रिकेट खेलने का मौका है वरना उन्हें अभ्यास ही नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि ये दोनों विश्व कप टीम में होंगे, भले ही आईपीएल में प्रदर्शन कैसा भी हो । विश्व कप टीम से उन्हें बाहर नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आईपीएल से काफी फर्क पड़ेगा । गेंदबाजों के लिए कार्यभार अहम होता है लेकिन बल्लेबाजों के लिये ऐसा कुछ नहीं । वे जितनी बल्लेबाजी करें, उतना ही बेहतर है।

47 वर्षीय हेडन चाहते हैं कि ऑस्ट्रेलियाई टीम प्रबंधन गेंदबाजों पर बढ़ रहे कार्यभार को कम करने पर ध्यान दे। खासतौर से पैट कमिंस पर जो हाल के दिनों में ऑस्ट्रेलियाई टीम के प्रमुख गेंदबाज रहे हैं। साथ ही हेडन ने कहा कि विश्व कप के दौरान इंग्लैंड की ज्यादातर पिचें सपाट होंगी, लेकिन इंग्लैंड की परिस्थितियां बल्लेबाजों की परीक्षा ले सकती हैं। बता दें कि आईपीएल के समाप्त होने के बाद सीधा विश्व कप शुरू होगा जो इंग्लैंड में 30 मई से 14 जुलाई तक होगा। ऑस्ट्रेलिया टीम में स्मिथ-वाॅर्नर की वापसी का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। वहीं इनके जुड़ने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया मजबूत टीम साबित होगी।

Story first published: Sunday, March 24, 2019, 13:15 [IST]
Other articles published on Mar 24, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+