For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019 : दिल्ली कैपिटल्स के पृथ्वी शॉ के नाम जुड़ा यह शानदार रिकॉर्ड

नई दिल्ली। पृथ्वी शॉ भारत के भविष्य के बल्लेबाज माने जाते हैं। सभी को पता है कि उनका भविष्य भी उज्जवल है, अगर इस आईपीएल की बात करें तो यह सत्र इस युवा बल्लेबाज के लिए उतार-चढाव वाला रहा है। इसके बावजूद इस तथ्य से इंकार नहीं किया जा सकता कि शॉ ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए तब प्रदर्शन किया जब यह सबसे ज्यादा मायने रखता था। 8 मई को खेले गए मैच में उनकी अर्धशतकीय पारी भी कुछ ऐसी ही थी।

शॉ ने इस मैच में 38 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा ऋषभ पंत ने भी धुआंधार खेल दिखाते हुए केवल 21 गेंदों पर 49 रन ठोक दिए थे। इन युवा खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन के चलते दिल्ली ने एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 2 विकेट से हरा दिया था। शॉ के नाम अब बतौर किशोर (Teenagers) खिलाड़ी 4 आईपीएल अर्धशतक हो गए हैं। ऐसा करके उन्होंने शुभमन गिल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। बता दें कि गिल के भी नाम किशोर खिलाड़ी के तौर पर 4 आईपीएल अर्धशतक नाम हैं।

इस लिस्ट में संजू सैमसन, ऋषभ पंत और ईशान किशन तीन-तीन अर्धशतकों के नाम संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। जबकि एस. गोस्वामी, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा और रेयान प्रयाग जैसे किशोरों के नाम 1-1 आईपीएल अर्धशतक हैं। पृथ्वी के पास अभी कम से कम एक और आईपीएल मैच खेलने को मौका है। यदि वो इस मैच में अर्धशतक बना लेते हैं तो शुभमन गिल के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ देंदे। दिल्ली की टीम ने क्वालीफायर 2 के लिए प्रस्थान कर लिया है जहां इस टीम का मुकाबला महेंद्र सिंह धोनी की कद्दावर टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होगा। यह मैच 10 मई को खेला जाएगा। इस मैच के परिणाम से ही मौजूदा सीजन के दोनों फाइनलिस्ट तय हो जाएंगे। मुंबई इंडियंस पहले ही फाइनल में पहुंच चुका है।

दिल्ली कैपिटल्स ने ना केवल अपने प्रदर्शन से ड्रेसिंग रूम की नई ऊर्जा से फैंस को अवगत कराया है बल्कि रिकी पोंटिंग और सौरव गांगुली जैसे महान खिलाड़ियों के दिखाए रास्ते पर भी बखूबी चल रही है। 8 मई को मिली जीत दिल्ली के लिए क्या मायने रखती है उसको इसी बात से समझा जा सकता है कि यह टीम अब तक कोई आईपीएल इतिहास में प्लेऑफ मुकाबले में कभी जीत दर्ज नहीं कर पाई है। दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम से यह टीम इससे पहले, साल 2008 में पहली बार नॉकआउट स्टेज पर पहुंची थी।

Story first published: Thursday, May 9, 2019, 16:03 [IST]
Other articles published on May 9, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+