IPL 2019: पृथ्वी शॉ ने इस दिग्गज को दिया Delhi Capitals की कायापल्ट का श्रेय
नई दिल्ली। पृथ्वी शॉ ना केवल दिल्ली कैपिटल्स के स्टार ओपनर हैं बल्कि टीम इंडिया के भी भविष्य के सितारे माने जा रहे हैं। शॉ ने आईपीएल 2019 में शुरुआती मुकाबले में 99 रनों की उम्दा पारी खेली थी लेकिन बाद में उनका बल्ला खामोश हो गया था। सीजन के बढ़ने के साथ अब एक बार फिर से पृथ्वी का बल्ले ने रंग जमाना शुरू कर दिया है। इसी दौरान धवन के बल्ले ने भी आग उगलनी शुरू कर दी है।
कुल मिलाकर दिल्ली कैपिटल्स अब सफलता के घोड़े पर सवार है और प्लेऑफ में टिकट पक्का करने के लिए लगभग तैयार है। शॉ ने टीम की इस सफलता का श्रेय सौरव गांगुली और रिकी पोटिंग को दिया है। आपको बता दें दिल्ली कैपिटल्स का पहले नाम दिल्ली डेयरडेविल्स था। यह टीम 2011 के बाद से कभी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। लेकिन इस सीजन में नाम बदलने के साथ ही टीम का काम भी बदल गया है।
शॉ ने कहा, 'सौरव सर, रिकी सर और कैफ सर के साथ होने से बॉडी लेंग्वेज बदल जाती है। टीम में मेरी तरह कुछ युवा खिलाड़ी शामिल है लेकिन हमें कभी नहीं लगा की हम कम अनुभवी है, बल्कि हमको हमेशा मैदान और मैदान के बाहर सीनियरों के साथ ग्रुप में रखा गया।' शॉ ने बताया कि सौरव रस उनके साथ काफी मजाक-मस्ती करते हैं और हम डिनर के लिए भी साथ में जाते हैं।
इसके अलावा अपनी अपेक्षाकृत धीमी पारी के बारे में बात करते हुए शॉ ने बताया कि उन्होंने धीमी पारी नहीं खेली बल्कि धवन की पॉवर प्ले में तूफानी बल्लेबाज के चलते दूसरे छोर पर टिककर खेलने की भूमिका निभाई। जिसका अततः टीम को फायदा भी मिला।
आपको बता दें दिल्ली ने इस मैच में राजस्थान को 6 विकेट से हराया था। जिसमें धवन (54) और पंत (78) ने अहम भूमिका निभाई थी। इन दोनों बल्लेबाजों की तूफानी पारियों के बीच में पृथ्वी शॉ ने शिल्पी की भूमिका निभाते हुए 39 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेली थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
