IPL 2019: पृथ्वी शॉ ने बताया अपनी 99 रनों की पारी और विश्व कप चयन में कनेक्शन
नई दिल्ली। पृथ्वी शॉ को अभी भारत की ओर से कई विश्व कप खेलने हैं लेकिन क्या वे इस विश्व कप में टीम का हिस्सा बनने जा रहे हैं, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के इस ओपनिंग बल्लेबाज ने 99 रनों की बेहतरीन पारी भी खेली है। शॉ में इस तरह की पारियां लगातार खेलने का दम है और ऐसे में विश्व कप के लिए टीम चुनते हुए क्या चयनकर्ताओं के दिमाग में शॉ का नाम आएगा, ये एक ऐसा दिलचस्प सवाल है जिसका जवाब खुद पृथ्वी शॉ ने दिया है।
शॉ ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'मुझे नहीं लगता एक 99 रनों की पारी से इतना कुछ बदल जाएगा कि मुझे सीधी विश्व कप में जगह मिल जाए। इसलिए मैं अपना दिमाग नहीं भटकाना चाहता। मेरा मुख्य काम इस समय दिल्ली के लगातार अच्छा प्रदर्शन करके मैच जिताना है। मैं इस तरह का इंसान हूं जो मैच दर मैच के हिसाब से सोच बनाकर चलता है। मैं अभी विश्व कप के बारे में नहीं सोच रहा हूं।'
सौरव गांगुली और रिकी पोंटिंग का मार्गदर्शन मिलने को लेकर भी शॉ ने बात की। उन्होंने कहा ये दोनों दिग्गज करीब 15-20 साल इंटरनेशनल क्रिकेट खेले हैं और उनको पता है कि एक युवा को कैसे सिखाया जाए। उनको बहुत कुछ देखा है, वे जानते हैं कैसे दबाव को झेलना सिखाना है। वे एक युवा को मानसिक तौर पर तैयार करना भी जानते हैं। मैं इन लोगों से सब-कुछ सीखना चाहता हूं। मैं उनसे सवाल करता रहता हूं और वे मेरे हर सवाल का तुरंत जवाब देते हैं।
कोच रिकी पोंटिंग के बारे में बात करते हुए पृथ्वी ने बताया, 'रिकी सर महान आदमी हैं। वे बहुत शांत हैं। उन्होंने मुझे गेम के मानसिक पहलू को संभालना सिखाया है, वे तकनीकी चीजों में ज्यादा नहीं जाते हैं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
