For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: मांकड विवाद में एंडरसन ने किए अश्विन की तस्वीर के टुकड़े, स्पिनर ने दिया यह जवाब

नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन के बड़े विवाद यानी मांकड रन आउट में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आर अश्विन को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। अनेको पूर्व क्रिकेटर और फैंस ने अश्विन की इस हरकत की भर्त्सना की और बाद में क्रिकेट के नियमों की देख-रेख करने वाली संस्था एमसीसी ने अश्विन को खेल भावना के खिलाफ प्रदर्शन करने का दोषी पाया था।

उस मैच में बटलर ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 185 रनों का लक्ष्य चेस करने की सहजता दिखाई थी लेकिन तभी राजस्थान टीम के 108 रनों के स्कोर पर ही अश्विन ने चालाकी से उनको बिना कोई गेंद फेंके ही नॉन-स्ट्राइकर एंड पर आउट कर दिया।

ट्वीटर पर इस वाकये ने फिर से आग पकड़ ली जब इंग्लैंड के सर्वकालिक महान तेज गेंदबाजों में शामिल जेम्स एंडरसन ने इस किस्से के विरोध में अश्विन की एक तस्वीर को एक मशीन के जरिए टुकड़े-टुकड़े कर दिया। इस दौरान एंडरसन के चेहरे पर अश्विन को लेकर गुस्सा साफ-तौर पर देखा जा सकता था। अब अश्विन ने एंडरसन के इस कदम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अश्विन ने कहा है- आज एंडरसन को मेरा कदम (मांकड आउट) गलत लग रहा है लेकिन कौन जानता है कल एंडरसन ही किसी मैच के दौरान खुद ही ऐसा कर बैठे। जो लोग मुझे जानते हैं उनको पता है कि मैं ऐसा इंसान हूं जो कभी भी गैर-कानूनी काम नहीं करेगा। मैंने वही किया जिसके लिए मुझे नियमों ने इजाजत दी। मेरी पूरी टीम इस मामले पर मेरे साथ खड़ी है।

अश्विन ने कहा कि लोग सोचते हैं, मैंने जानबूझकर बटलर के क्रीज छोड़ने का इंतजार किया लेकिन उनको यह नहीं पता कि मेरे क्रीज पर पहुंचने से पहले ही उन्होंने चलना शुरु कर दिया था। एक बार जब आपका बॉलिंग एक्शन पूरा हो जाता है तब आप पीछे स्टंप पर जाकर बल्लेबाज को आउट नहीं कर सकते। हालांकि अश्विन ने यह माना है कि मांकड को लेकर जो भी मौजूदा नियम हैं उनमें स्पष्टता का होना जरूरी है।

Story first published: Thursday, April 4, 2019, 23:51 [IST]
Other articles published on Apr 4, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+