IPL 2019: मैच हारकर भी आर अश्विन ने चेपक पर बना दिया ये बेहतरीन रिकॉर्ड
नई दिल्ली। किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान अपने पिछले मैच में चेन्नई के हाथों चेपक में मिली हार से निराश जरूर होंगे। यह मैच अश्विन की 'घर वापसी' के तौर पर भी काफी प्रचारित किया जा रहा था। अब बार सीजन में अच्छा प्रदर्शन कर रही पंजाब की टीम यह मुकाबला चेन्नई के खिलाफ 22 रनों से हार गई। लेकिन इसके बावजूद पंजाब के कप्तान आर अश्विन अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज करवा गए।
यह अश्विन की चेन्नई के मैदान पर दो साल बाद वापसी थी। जब पिछले साल पंजाब की टीम चेन्नई के खिलाफ खेली थी तब कावेरी जल विवाद के चलते यह मैच पुणे में करवाना पड़ा था। लेकिन अब अश्विन ने चेपक की पिच पर अपना मैच दो साल बाद खेला और शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट भी लिए। इतना ही नहीं, वे अपनी टीम की ओर से एकमात्र विकेट लेने वाले गेंदबाज भी रहे। उन्होंने सुरेश रैना और फाफ डु प्लेसिस को लगातार गेंदों पर आउट किया था। इससे पहले वे वाटसन को आउट कर ही चुके थे।
इन तीन विकटों के साथ ही अश्विन ने चेपक के मैदान पर अपने 50 विकेट भी पूरे कर लिए हैं। उनके नाम अब इस जगह पर 51 विकेट हो चुके हैं। इसके बाद उन्होंने विशाखापत्तनम में सबसे ज्यादा 16 विकेट लिए हैं। इतना ही नहीं, अब अश्विन एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन चुके हैं।
आपको बता दें अपने पिछले मैच में पंजाब की टीम ने 161 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जल्दी-जल्दी क्रिस गेल और मयंक अग्रवाल के विकेट खो दिए थे। केएल राहुल और सरफराज खान ने उम्दा बैटिंग की कोशिश की लेकिन वे भी धीमी पिच पर तेज रन गति बरकरार रखने में असफल रहे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
