For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019 : जॉस बटलर को 'MANKAD' करने पर क्या बोले आर अश्विन

नई दिल्ली। हाई वोल्टेज लीग टी-20 लीग आईपीएल में इस समय क्रिस गेल, ऋषभ पंत, आंद्रे रसेल, जोस बटलर आदि जैसे धुरंधरों के मुकाबले जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वह है MANKAD-ING (मैनकेडिंग)। रातों-रात सुर्खियों में आया ये शब्द वैसे तो क्रिकेट की दुनिया में नया नहीं है लेकिन आईपीएल के 12 साल के इतिहास में ऐसा पहला बार हुआ जब कोई बल्लेबाज MANKAD-ING के जरिए आउट किया गया।

यह बल्लेबाज थे राजस्थान रॉयल्स के तूफानी इंग्लिश प्लेयर जॉस बटलर। बटलर जब अपनी टीम को एकतरफा जीत दिलाने वाली पारी खेलते हुए दिखाई दे रहे थे तभी किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आर अश्विन ने उनको MANKAD-ING तरीके से आउट कर दिया।

बटलर तब नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े थे और अश्विन ने गेंद फेंकने का एक्शन करते हुए गेंद नहीं डाली बल्कि इस दौरान क्रीज से बाहर आ गए बटलर के छोर की गिल्लियां बिखेर दी। यह भले ही क्रिकेट के नियमों के तहत हुआ हो लेकिन सच यह है अधिकांश क्रिकेट प्रेमियों और विशेषज्ञों का मानना है कि यह खेल भावना के विपरीत हुआ।

अश्विन को कम से कम बटलर को एक चेतावनी दो देनी चाहिए थी। इस कारनामे के बाद बटलर को जहां चारों और से सहानुभूति मिल रही है तो वहीं अश्विन क्रिकेट विलेन बनकर बन गए हैं।

जब मैच के बाद अश्विन से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा, 'इस मामले पर कोई बहस नहीं होगी, यह बिल्कुल स्वभाविक था। मैंने गेंद छोड़ी भी नहीं थी कि वह (बटलर) अपनी क्रीज से बाहर आ चुके थे।' इसके साथ ही अश्विन ने कहा कि यह उनके हॉफ की क्रीज थी। ऐसी चीजें गेम चेंजर होती हैं और बल्लेबाज को इस बारे में ध्यान देना चाहिए।

इसके साथ ही अश्विन ने कहा- 'मैं नहीं समझ पा रहा हूं कि इसमें खेल भावना कहां से आ गई।' आपको बता दें यह फैसला थर्ड अंपायर को रैफर किया था जिन्होंने बाद में बटलर को आउट करार दिया। बटलर इस दौरान काफी निराश थे और अश्विन को लेकर उनके चेहरे पर नाराजगी भी साफ देखी जा सकती थी।

Story first published: Tuesday, March 26, 2019, 15:58 [IST]
Other articles published on Mar 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+