IPL 2019, RRvKXIP, Preview: घरेलू हालातों में दमदार नजर आ रही है राजस्थान की टीम
नई दिल्ली। आईपीएल के हाई वोल्टेज मुकाबलों का शुभारंभ रविवार को जिस तरह से हुआ उसके बाद अब इस प्रतियोगिता का रोमांच बढ़ गया है। सोमवार को भी राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच दमदार मुकाबला होने की उम्मीद है। राजस्थान की टीम इस सत्र की सबसे बेहतरीन टीमों में एक लग रही है और इसमें कोई शक नहीं कि यह टीम घरेलू हालातों का पूरा फायदा उठाना चाहेगी।
हमने देखा किस तरह से प्रतिबंध हटने के बाद वार्नर ने हैदराबाद को विस्फोटक शुरुआत देते हुए शानदार अर्धशतक लगाय था। अब बारी स्टीव स्मिथ की है जो इस बार अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में खेल रहे हैं। इसके अलावा इंग्लिश स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और जोस बटलर भी राजस्थान का अहम हिस्सा हैं। हालांकि ये खिलाड़ी 25 अप्रैल के बाद अपने देश वापस लौट जाएंगे जहां इनको विश्व कप की तैयारियों में भाग लेना है। ऐसे में राजस्थानी टीम ज्यादा से ज्यादा मैच पहले ही जीतना चाहेगी।
स्टोक्स के जवाब के रूप में किंग्स इलेवन के पास इंग्लिश ऑलराउंडर सैम कुरन हैं लेकिन वे कैसा प्रदर्शन करेंगे यह देखने वाली बात होगी। इसके अलावा यह टीम क्रिस गेल और केएल राहुल की दिलाई आक्रामक शुरुआत पर काफी हद तक निर्भर करेगी। जबकि राजस्थान के पास जयदेव उनादकट, वरूण आरोन, धवल कुलकर्णी, जोफ्रा आर्चर, ईश सोढ़ी आदि जैसी गहराई से भरपूर गेंदबाजी अटैक है।
वहीं, आर अश्विन की अगुवाई में मोहम्मद शमी, एड्रंयू टाई, और मुजीबुर रहमान की मौजूदगी से पंजाब की मजबूत गेंदबाजी ईकाई दिखाई दे रही है। मैच भारतीय समयानुसार शाम 8 बजे जयपुर में खेला जाएगा। दोनों संभावित टीमें इस प्रकार हैं-
राजस्थान- अजिंक्य रहाणे (C), जोस बटलर, स्टीव स्मिथ, संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, राहुल त्रिपाठी, श्रेयस गोपाल, के गौतम, जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनादकट, धवल कुलकर्णी / वरुण आरोन
किंग्स इलेवन पंजाब- क्रिस गेल, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, करुण नायर, मनदीप सिंह, सैम करन, आर अश्विन, वरुण चक्रवर्ती, एंड्रयू टाई, मोहम्मद शमी, मुजीब उर रहमान
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
