For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019 : राशिद खान की हुई धुनाई तो शेन वाटसन को दिया 'टफ लुक',VIDEO वायरल

नई दिल्ली। शेन वाटसन ने सही समय पर अपनी फॉर्म में वापसी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को हारने में मुख्य भूमिका निभाई। यह मैच 23 अप्रैल को चेन्नई के एम. चिंदबरम स्टेडियम में हुआ था। इस जीत के साथ ही सीएसके भी अपने विनिंग ट्रैक पर लौट आई है। वाटसन ने ओपनिंग में आकर 53 गेंदों पर धुआंधार 96 रनों की पारी खेली थी। इस पारी के दम पर चेन्नई ने 6 विकेट से मैच भी जीता।

गेंद और बल्ले के युद्ध के अलावा इस मैच में आंखों की तगड़ी लड़ाई भी देखने को मिली। दरअसल वाटसन ने अपनी इस पारी में किसी हैदराबादी गेंदबाज को नहीं बख्शा लेकिन सनराइजर्स के स्पिनर राशिद खान को यह बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। यह राशिद की गेंदबाजी पारी की दूसरी गेंद ही थी और वाटसन ने उसको सीमा रेखा के पार भेज दिया।

राशिद इस बात से इतने खफा हो गए कि उन्होंने बेहद ही गुस्से में वाटसन को घूरना शुरू कर दिया। यह वाकया तब और ज्यादा गर्म हो गया जब वाटसन और राशिद का एक छोर से दूसरे छोर जाते हुए आमना-सामना हुआ। इस दौरान राशिद ने बुरी तरह गुस्से से वॉटसन को घूरना शुरू कर दिया। वाटसन ने राशिद से उलझने के बजाए उनको बल्ले से ही सबक सीखाने की ठान रखी थी। इसलिए तब वह कुछ नहीं बोले। लेकिन राशिद के लिए गुस्सा मैच में ज्यादा काम नहीं आया और यह गेंदबाज 4 ओवर के कोटे स 44 रन पिटवा बैठा।

ये राशिद की इस सीजन में अभी तक की सबसे खराब गेंदबाजी भी साबित हुई। इसके बाद ट्विटर राशिद का मजाक उड़ाने वाले की कतार लग गई। आप देख सकते हैं कैसे राशिद का मजाक बनाया गया-

आपको यह भी बता दें कि वाटसन ने लगातार खराब फॉर्म के बावजूद खुद पर भरोसा जताने के लिए सीएसके के कप्तान धोनी का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है।

Story first published: Wednesday, April 24, 2019, 14:53 [IST]
Other articles published on Apr 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+