For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: एक ओवर में पांच तरह की लेग स्पिन गेंद डालने की काबिलियत रखते हैं राशिद खान

नई दिल्ली: भारत में अगर किसी आमजन से अफगानिस्तान के बारे में बात की जाए और उससे इस देश के किसी एक चेहरे के बारे में पूछा जाए जिसको वो जानता हो, तो निर्विवादित रूप से उसका जवाब होगा- राशिद खान। राशिद खान अफगानिस्तान में ना केवल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सबसे लोकप्रिय चेहरा हैं बल्कि भारत में भी उनकी तूती उतनी ही बोलती है। हाल में ही अफगानिस्तान को टेस्ट क्रिकेट खेलने का अधिकार मिला था लेकिन राशिद खान ने अपनी काबिलियत पहले ही मनवा ली थी।

आईपीएल में सरराइजर्स हैदराबाद के नगीनों में शामिल राशिद गेंद के साथ अब बल्ले से भी जौहर दिखाने के लिए जाने जाते हैं। माना जाता है, वे टी20 और वनडे फार्मेट के आने वाले बड़े ऑलराउंडर बनेंगे। राशिद ने शुक्रवार को भी अपनी टीम को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत दिलाई थी और मैन ऑफ द मैच रहे थे। अपनी लेग स्पिन के बारे में चर्चा करते हुए राशिद ने बताया है कि उनके पास पांच अलग तरह की लेग स्पिन गेंदें हैं। राशिद एक ओवर में इन्हीं पांच गेंदों में मिश्रण करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में जब विकेट से ज्यादा टर्न नहीं नहीं मिलता तब वे अपनी इन विविधताओं पर काफी हद तक निर्भर रहते हैं।

राशिद ने गेंदबाजी में कम मददगार पिच पर 4 ओवर में 24 रन दिए और एक विकेट लिया। उन्होंने इसके अलावा बल्लेबाजी में भी अच्छा करते हुए जोफ्रा आर्चर के ओवर में दो गेंदों पर 10 रन जड़कर टीम को जीत दिला दी। उन्होंने कहा, मैं अपनी बैटिंग पर भी काम कर रहा हूं। इसके साथ ही राशिद ने कहा मैं हर एक मैच में खेल के हर विभाग में सकारात्मक रहने की कोशिश करता हूं।

Story first published: Sunday, March 31, 2019, 15:57 [IST]
Other articles published on Mar 31, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+