For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: RCB को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी चोटिल होकर हुआ टूर्नामेंट से बाहर

नई दिल्ली। अगर परफारमेंस के मामले में आईपीएल की सबसे संवेदनशील टीम की बात करें तो इसमें आरसीबी का नाम टॉप में आता है। यह टीम जब हारती है तो बुरी तरह हारती है और फिर एक जुट होकर वापसी करके फैंस का दिल जीत लेती है। लेकिन इस टीम के साथ कुछ ना कुछ ऐसा घटित हो ही जाता है कि यह आईपीएल की सबसे शानदार टीमों में कभी शुमार नहीं हो पाई।

12वें सीजन में भी लगातार 6 शुरुआती मैच हारने का रिकॉर्ड बनाने के बाद दोबारा जीत की राह पर लौट चुकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के लिए फिर से बुरी खबर आ रही है। हाल ही में टीम में शामिल होकर नई ऊर्जा का संचार करने वाले तेज गेंदबाज डेल स्टेन टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए हैं।

स्टेन के कंधे में तकलीफ है और बाद में अंदरूनी सूजन (Inflammation) बढ़ जाने के कारण वह सत्र के किसी मैच में भाग नहीं ले पाएंगे। यह बेंगलुरु के लिए परफारमेंस से ज्यादा मानसिक स्तर पर कहीं बड़ा झटका है। क्योंकि स्टेन के आने के बाद इस टीम का स्तर काफी सुधरा था। डेल केवल दो ही मैच पाए थे और दोनों में ही आरसीबी के नाम जीत दर्ज हुई थी।

स्टेन को नाथन-कूल्टन नाइल के स्थान पर टीम में शामिल किया गया था। नाइल भी चोट के चलते स्वदेश लौट गए थे। आरसीबी के चेयरमैन संजीव छुरीवाला ने बयान जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी, उन्होंने कहा-

'स्टेन को कंधे में इनफ्लामेशन के चलते आराम करने के लिए कहा गया है। अपनी सेहत की स्थिति को देखते हुए स्टेन अब आईपीएल के बाकी मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। उनकी उपस्थिति से टीम को बहुत फायदा हुआ था और हम उनका धन्यवाद करते है कि वे टीम में प्रेरणा और जुनून लेकर आए।'

Story first published: Thursday, April 25, 2019, 15:01 [IST]
Other articles published on Apr 25, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+