For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: DC के खिलाफ हरे रंग की जर्सी पहनकर खेली RCB, ये रहा कारण

नई दिल्ली। 7 अप्रैल को आईपीएल के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुआ। दिल्ली ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 149 रनों का स्कोर खड़ा किया है। इस पारी में कोहली ने सबसे ज्यादा 41 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा टॉस के समय भी कोहली सबके आकर्षण के केंद्र बन गए। इसका कारण बनी उनकी जर्सी।

दरअसल इस मैच में कोहली एंड कंपनी जब मैदान पर उतरी तब उनके शरीर पर टीम की परंपरागत रंग की जर्सी के बजाए हरे रंग की जर्सी थी। यह देखकर फैंस को उत्सुकता हुई तो पता चला कि बैंगलोर की टीम ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के मकसद से यह जर्सी पहनी थी। आपको याद दिला दें बैंगलोर की टीम ने लीग के पिछले संस्करण में भी ग्रीन जर्सी पहनी थी। यह टीम के 'गो ग्रीन' नाम की पर्यावरणीय पहल का एक हिस्सा है।

इस दौरान टॉस के समय आरबीसी के कप्तान कोहली और दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर अपने हाथ में पौधे लिए हुए नजर आए। परंपरा के अनुसार विराट कोहली ने अय्यर को एक पौधा भेट किया। यह 'गो ग्रीन' पहल का एक हिस्सा होता है।

इस साल यह बैंगलोर की फ्रेंचाइजी रिसाइकलिंग पर फोकस कर रही है। इस बारे में जागरूकता फैलाने के लिए आरसीबी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर भी रिसाइकिल के बारे में जानकारी दी है-

आपको यह भी बता दें कि आरसीबी इस मुहिम में 2011 सीजन से जुटी हुई है ताकि ग्लोबल वार्मिंग पर जागरूकता फैलाई जा सके। इसके अलावा फ्रैंचाइजी ने पौधों को उगाने का भी दायित्व लिया हुआ है। इसके अलावा टीम ने अपने फैंस से बसों से सफर करने की अपील भी की थी ताकि ईंधन बचाया जा सके। कोहली की यह टीम अभी तक सीजन में कोई मैच नहीं जीत सकी है। ऐसे में देखना है वह सीजन में आगे कैसा करते हैं।

Story first published: Sunday, April 7, 2019, 18:41 [IST]
Other articles published on Apr 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+