For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: RCB के लिए विराट कोहली की कप्तानी पर शिवम दुबे ने कही बड़ी बात

नई दिल्ली। भारत के भविष्य के खिलाड़ी माने जा रहे शिवम दुबे के लिए आईपीएल में पदार्पण उनके लिए बहुत यादगार नहीं रहा है और वे अपनी क्षमताओं के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। खासकर गत सत्र के रणजी ट्रॉफी प्रदर्शन के बाद शिवम से आईपीएल में बड़ा धमाका करने की काफी उम्मीदें थी लेकिन वे भी अपनी फ्रेंचाइजी की तरह इस सीजन से सबक लेकर अगले सत्र के लिए कमर कस चुके हैं। गौरतलब है कि दुबे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज हैं और उनको इस टीम ने 5 करोड़ की भारी-भरकम कीमत देकर खरीदा था।

इस 25 साल के खिलाड़ी ने आईपीएल में केवल 13 के औसत के साथ 40 रन बनाए और उनका उच्चतम स्कोर रहा 24 रन। इसके बावजूद शिवम अपने लिए आईपीएल 2019 को अहम पड़ाव मानते हैं। खासकर विराट कोहली जैसे दिग्गज के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना उनके लिए बड़ी बात रही। शिवम ने आरसीबी में बिताए अपने समय को याद करते कोहली को शानदार टीम प्रबंधक बताया और कहा कि कोहली के नेतृत्व में खेलना किसी भी युवा क्रिकेटर के लिए एक सपने सरीखा है।

दुबे ने कहा कि उन्होने कोहली से बहुत कुछ सीखा है और उन्होंने भारतीय क्रिकेट के कप्तान कोहली को महान नेतृत्वकर्ता भी करार दिया। दुबे ने कहा, 'मुझे लगता है कि सभी युवा खिलाड़ी कोहली के साथ कम से कम एक बार तो जरूर खेलना चाहते हैं। उनके साथ क्रीज पर समय बिताना आपको लंबे समय के लिए बहुत कुछ सिखाता है। मैं भाग्यशाली हूं कि उनकी कप्तानी में इस आईपीएल में खेला।'

दुबे ने कोहली के अलावा एबी डिविलियर्स के बारे में बताया, 'वे एक महान टीम प्लेयर हैं और उन्होंने मुझे अभ्यास के दौरान हमेशा अच्छा करने के लिए प्रेरित किया।' आपको बता दें कि कोहली और डिविलियर्स की अच्छी बल्लेबाजी के बावजूद बेंगलुरु की टीम के लिए यह सत्र भी निराशाजनक साबित हुआ। यह टीम अपने शुरुआती 6 मुकाबले हारने के बाद सीजन के दूसरे हॉफ में शानदार खेल दिखाने वाली रही लेकिन अंत में अंक तालिका में निचले पायदान पर ही रही। कोहली ने RCB फैंस से माफी मांगते हुए अगले सत्र में शानदार खेल दिखाने का वायदा किया है।

Story first published: Friday, May 10, 2019, 23:55 [IST]
Other articles published on May 10, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+