For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019, RCB vs CSK, Preview: 'घर' में कोहली के सामने होगी धोनी की कठिन चुनौती

नई दिल्ली। आईपीएल में 21 अप्रैल को एक मजेदार भिड़ंत इंतजार कर रही है। यह मैच टूर्नामेंट की सबसे मजबूत और सबसे कमजोर टीम के खिलाफ होगा। कम से कम अंक तालिका के आंकड़े तो यही बोलते हैं। लेकिन मैदानी हकीकत और मौजूदा फॉर्म एक दूसरी तस्वीर भी बयां करती हैं। विराट कोहली की आगे बढ़कर अगुवाई ने जहां बेंगलुरु को ईडन गार्डन में कोलकाता के खिलाफ जीत दिलाई तो वहीं धोनी के बिना चेन्नई की टीम को पिछले मैच में सीजन की दूसरी हार नसीब हुई।

लेकिन अब इस मैच के लिए धोनी फिर से उपलब्ध हो सकते हैं। ऐसे में बढ़े हुए आत्मविश्वास के बावजूद आरसीबी के सामने चुनौतियां काफी हैं। हालांकि घर में मैच होने से कोहली एंड कंपनी के पास घरेलू दर्शकों का सपोर्ट मौजूद रहेगा और साथ ही एबी डिविलियर्स की वापसी की उम्मीदों से टीम का मनोबल और मजबूत होगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के चेयरमैन संजीव छुरीवाला के मुताबिक- 'एबी डिविलियर्स को हल्की चोट थी इसलिए उनको आराम दिया गया था। अब वे अच्छे से रिकवर हो रहे हैं और हम उम्मीद करते हैं कि वे चेन्नई के खिलाफ मैच में खेलेंगे।' इसके अलावा बेंगलुरु मध्यक्रम में अक्शदीप की विफलता के चलते अपने 5 करोड़ी खिलाड़ी शिवम दुबे को एक और अवसर दे सकती है। यह टीम इस प्रकार हो सकती है-

विराट कोहली, पार्थिव पटेल, एबी डिविलियर्स / हेनरिक क्लासेन, मोइन अली, मार्कस स्टोइनिस, अक्षदीप नाथ / शिवम दूबे, पवन नेगी, युजवेंद्र चहल, डेल स्टेन, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज

चेन्नई सुपर किंग्स के टीम संयोजन की बात करें तो ड्वेन ब्रावो अभी तक पूरी रौ में गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं। उन्होंने हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद अपने रन अप को थोड़ा हल्का किया है। लेकिन अच्छी बात यह है कि वे नेट पर नजर आ रहे हैं और बैटिंग प्रैक्टिस भी कर रहे हैं। जबकि धोनी के साथ ही यही है।

ऐसे में टीम के कोट स्टीफन प्लेमिंग ने कहा है कि ये दोनों खिलाड़ी रविवार के दिन किस तरह से अभ्यास करते हैं, उसको देखकर हम उनको खिलाने का फैसला करेंगे। इसके अलावा हरभजन सिंह भी इस मैच के जरिए मैदान पर वापसी कर सकते हैं। आईए देखते हैं टीम कैसी हो सकती है-

शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, केदार जाधव, एमएस धोनी / सैम बिलिंग्स, रवींद्र जडेजा, हरभजन सिंह, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो / शार्दुल ठाकुर, इमरान ताहिर

Story first published: Saturday, April 20, 2019, 22:56 [IST]
Other articles published on Apr 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+