नई दिल्ली। टूर्नामेंट में फिसड्डी रहने के बाद लगातार दो जीतों का स्वाद चख चुकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उसके घरेलू मैदान पर चैलेंज करना किंग्स इलेवन पंजाब के लिए आसान नहीं होगा। कोहली एंड कंपनी लगातार 6 हार के बाद पिछले चार मैचों में तीन जीत चुकी है। ऐसे में वे यदि अपने बाकी चारों मैच भी जीत लेती है तो उसके कुल 14 अंक हो जाएंगे और फिर हो सकता है कि दी गई परिस्थियों में अंकगणित भी अपनी कुछ करामता दिखाए और इस टीम के लिए आगे के दरवाजे खुल जाए।
इसके लिए बेंगलुरु को अपना हर एक मैच अच्छे से जीतना होगा। लेकिन जिस तरह से टीम की डेथ ओवर्स में बॉलिंग रही है, वह चिंता का विषय है। नेट पर गेंदबाजी कोच नेहरा के साथ टिम साउदी, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज को सबसे पहले प्रैक्टिस करते हुए देखा गया है। इसके अलावा आकाशदीप नाथ ने लगभग एक घंटे तक बैटिंग प्रैक्टिस की है। टीम इस प्रकार हो सकती है-
पार्थिव पटेल (wk), विराट कोहली (c), एबी डिविलियर्स, अक्षदीप नाथ, मोइन अली, मार्कस स्टोइनिस, पवन नेगी, उमेश यादव, नवदीप सैनी, डेल लेयन, युजवेंद्र चहल
जबकि पंजाब की बात की जाए मुजीब उर रहमान की चोट को लेकर अभी संशय बरकरार है। इस टीम ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। क्रिस गेल से एक बार फिर चेन्नास्वामी के स्टेडियम में चौके-छक्कों की उम्मीद होगी। यह टीम इस प्रकार हो सकती है-
क्रिस गेल, लोकेश राहुल (wk), मयंक अग्रवाल, मनदीप सिंह, डेविड मिलर, हार्डस विलोजेन / निकोलस पूरण, सैम करन, हरप्रीत बराड़ / अर्शदीप सिंह, रविचंद्रन अश्विन (c), मोहम्मद शमी, मुरुगन अश्विन