IPL 2019, RCB vs RR, Preview: प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए उतरेगा राजस्थान
नई दिल्ली। मंगलवार को जब राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु से होगा तो वह केवल प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए खेलेगा। जबकि प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी आरसीबी अब बाकी टीमों का गणित बिगाड़ने का काम करेगी। यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा जहां पर राजस्थान की नजरें बड़ी जीत हासिल करके अगले दौर का टिकट पाने की होंगी।
रॉयल्स के फिलहाल 12 मैचों में 10 अंक हैं और बाकी बचे दोनों मैच उसको प्लेऑफ तक पहुंचा सकते हैं लेकिन उसको अब चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की जीत पर भी निर्भर रहना होगा। जबकि अपनी टीम में इस समय उसको जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स की भरपूर कमी खलेगी। हालांकि पिछले मैच में रियान पराग के उम्दा प्रदर्शन ने टीम को राहत जरूर दी होगी।
टीम संयोजन की बात करें तो मेहमान टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने बताया कि पिछले मैच में लगी चोट के बावजूद उनकी कोहली ठीक है हालांकि वे अभी भी 100 प्रतिशत क्षमता के साथ गेंद को थ्रो नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन वे मैच में बने रहेंगे। स्मिथ की कप्तानी में राजस्थान ने अपना विनिंग कांबिनेशन खोजने में सफलता पाई है। ऐसे में इस बात की उम्मीद कम है कि टीम में कोई बदलाव होगा। ये टीम इस प्रकार हो सकती है-
राजस्थान रॉयल्स- अजिंक्य रहाणे, लियाम लिविंगस्टोन, संजू सैमसन (wk), स्टीव स्मिथ (C), एश्टन टर्नर, रियान पराग, स्टुअर्ट बिन्नी, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट, ओशन थॉमस, वरुण आरोन
जहां तक विराट कोहली एंड कंपनी का सवाल है तो अब यह टीम पूरी तरह से दबावमुक्त होकर केवल प्रतिष्ठा के लिए खेलना चाहेगी। पिछले मैच में टीम का संयोजन बहुत उम्दा नहीं था। इसको देखते हुए शिवम दुबे को एक बार फिर से बेंच पर बैठाया जा सकता है। यह टीम इस प्रकार हो सकती है-
सनराइजर्स हैदराबाद- पार्थिव पटेल (wk), विराट कोहली (C), एबी डिविलियर्स, हेनरिक क्लासेन / शिम्रोन हेटिमर, गुरकीरत मान, मार्कस स्टोइनिस, टिम साउथी / मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, उमेश यादव, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
