IPL 2019: विश्व कप चयन ने पंत की फॉर्म पर क्या असर डाला, पोंटिंग ने किया खुलासा
नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स का इस सीजन में नाम बदलने के साथ ही प्रदर्शन में भी कायापलट हो गया है। दिल्ली प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए बहुत करीब पहुंच चुका है और 14 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। दिल्ली ने इस दौरान कुल 11 मुकाबले खेले हैं और 7 में जीत दर्ज की है। टीम के कोच रिकी पोटिंग ने अपने टीम के शानदार प्रदर्शन के राज से पर्दा उठाया है।
पोटिंग ने अपनी टीम के खिलाड़ी पंत के बारे में बात करते हुए बताया कि पंत के दिमाग में शायद विश्व कप में चुने जाने को लेकर कुछ बातें चल रही थी लेकिन सच यह है कि मुंबई के खिलाफ पंत की खेली गई 78 रनों की पारी ने टीम को जीत दिलाई थी और बाद में पंत ने राजस्थान के खिलाफ भी यही किया। पोंटिंग ने कहा, 'सच ये है कि पंत जैसे खिलाड़ियों के दम पर आप हर सीजन में तीन या चार मैच जीत जाते हैं। उन्होंने अब तक दो मैच हमको जिता दिए हैं और अगर उनकी फॉर्म और फिटनेस ठीक रही तो वे दो मैच और इस सीजन में हमें जिता देंगे।'
इसके साथ ही पोंटिंग ने यह भी बताया कि इस बारे में सवाल उठ सकते हैं कि हमको टीम में कुछ खिलाड़ियों को कुछ मैच के लिए बाहर करना चाहिए लेकिन जब आपको पास बेहद प्रतिभावान खिलाड़ी हो तो आप उन पर विश्वास करना चाहते हैं।
पोंटिंग ने हैदराबाद के खिलाफ मिली जीत को अपनी सबसे पसंदीदा जीत बताया क्योंकि दिल्ली उस मैच में बहुत अच्छी दिशा में ना जाने के बावजूद भी जीत दर्ज करने में सफल रही थी। पोटिंग ने कहा, 'मैं लड़कों से कहता रहा हूं कि हम आखिरी गेंद तक हार नहीं मानेगे। हमने ये जज्बा राजस्थान के खिलाफ पिछले मैच में भी देखा। हमने अपनी जीत का रास्ता वापस बनाया और फिर जीत दर्ज की। '
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
