IPL 2019, RR vs KKR: कोलकाता ने राजस्थान को 14 ओवरों में ही रौंदकर जीता मैच
नई दिल्ली। जब यह मैच हुआ तो सबको एक बार फिर से आंद्रे रसेल से धुआंधार की उम्मीदें थी लेकिन कोलकाता के टॉप ऑर्डर ने मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों की बैटिंग ही नहीं आने दी और राजस्थान को एकतरफा मुकाबले में करारी शिकस्त दी। केकेआर ने केवल 14 ओवरों में ही तय लक्ष्य को हासिल कर रॉयस्स को उनके घर में 8 विकेट से रौंद डाला।
राजस्थान की ओर से मिले 140 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता की शुरुआत धमाकेदार रही। क्रिस लिन और सुनील नरेन की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े। नरेन ने इस दौरान बेहद आक्रामक रूप अख्तियार करते हुए केवल 25 गेंदों पर 47 रन ठोक डाले। इसके बाद क्रिस लिन ने अपना पचासा पूरा किया और वे 50 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों बल्लेबाजों के विकेट श्रेयस गोपाल ने लिए। इनके अलावा रॉबिन उथप्पा ने भी नाबाद 26 रनों की पारी खेली।
इससे पहले कोलकाता ने टॉस जीतकर राजस्थान को पहले बैटिंग करने का न्यौता दिया था। जवाब में केवल 5 रनों के स्कोर पर राजस्थान ने अजिंक्य रहाणे का विकेट गंवा दिया। लेकिन इसके बाद जोस बटलर (34) और स्टीव स्मिथ (73) के बीच 72 रनों की शानदार साझेदारी हुई। स्मिथ अंत तक आउट नहीं हुए। उन्होंने 59 गेंदों का सामना किया और 7 चौके व एक छक्के की सहायता से 73 रनों की पारी खेली।
केकेआर की ओर से पी कृष्णा और हैरी गुर्नी को ही विकेट मिले लेकिन सभी गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की। गुर्नी ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 जबकि पीयुष चावला ने अपने कोटे से केवल 19 रन ही दिए। सुनील नरेन ने गेंदबाजी में भी उम्दा प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में केवल 22 रन दिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
