IPL 2019, RR vs RCB: राजस्थान को नसीब हुई पहली जीत, RCB को लगातार चौथी हार

नई दिल्ली। गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बाद बल्लेबाजों के एकजुट प्रदर्शन के बाद राजस्थान की टीम को आईपीएल के 12वें सीजन की पहली जीत अपने घरेलू मैदान पर मिल गई है। राजस्थान ने जयुपर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर विराट कोहली की बेंगलोर को 7 विकेटों से मात दी। बेंगलोर की ओर से मिले 158 रनों के लक्ष्य को राजस्थान ने 19.5 ओवरों में हासिल कर दिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान को इस बार अजिंक्य रहाणे (22) और जॉस बटलर की ओर से दमदार शुरुआत मिली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की। रहाणे के आउट होने के बाद बटलर ने अपना अर्धशतक पूरा किया और वे टीम को सौ रनों के पार पहुंचाकर 43 गेंदों पर 59 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद स्टीव स्मिथ ने भी बल्ला भांजते हुए 38 रनों की ठोस पारी खेलकर फॉर्म वापसी के संकेत दिए। वहीं राहुल त्रिपाठी ने नाबाद 38 रनों की पारी खेली। बेंगलोर की ओर से युजवेंद्रा चहल ने एक बार फिर उम्दा गेंदबाजी की और 4 ओवरों में केवल 17 रनों पर 2 विकेट लिए।

इससे पहले राजस्थान ने टॉस जीतकर बेंगलोर की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। बेंगलोर की पारी की शुरुआत कप्तान विराट कोहली और पार्थिव पटेल ने की। शुरुआत ठीक-ठाक ही हुई थी कि संभलकर खेल रहे कोहली का विकेट श्रेयस गोपाल की बेहतरीन गुगली उड़ा ले गई। गोपाल ने इसके बाद मैदान का चक्कर लगाते हुए जो जश्न मनाया, वह देखने लायक था। कोहली ने केवल 23 रन बनाए और वे अपने पूरे रंग में कभी नहीं दिख सके।

इसके बाद गोपाल ने डिविलियर्स (13) और हेटमायर (1) को भी चलता करके बेंगलोर की रीढ़ ही चटका दी। लेकिन वो तो भला हो पार्थिव पटेल के सूझबूझ भरे अर्धशतक का और आईपीएल का पहला मैच खेल रहे कंगारू ऑलराउंडर स्टोइनिस का।

पार्थिव ने 41 गेंदों पर 67 रनों की पारी खेली तो स्टोइनिस ने भी दबाव में 28 गेंदों पर 31 रन बनाए। मोइन अली ने बाद के ओवर में बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 18 रनों की पारी खेली। गोपाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में केवल 12 देकर तीन विकेट निकाले।

Story first published: Tuesday, April 2, 2019, 19:27 [IST]
Other articles published on Apr 2, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+