Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2019 : जब सैम करन ने हैट्रिक लेने के बाद प्रीति जिंटा के साथ किया भांगड़ा, देखिए VIDEO

नई दिल्ली। 1 अप्रैल को आईपीएल के 12वें सीजन में जो दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच एक यादगार मुकाबला देखने को मिला। मैच के अंतिम क्षणों में जिस तरह दिल्ली ने जीती हुई बाजी हारी। एक समय 3 विकेट पर 144 रन बनाकर इतरा रही दिल्ली की टीम देखते ही देखते 8 रन और जोड़कर ढेर हो गई। यानी दिल्ली के धुरंधरों के अंतिम 7 विकेट केवल आठ रन जोड़कर आउट हो गए।

इस जीत के नायक रहे इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन जिन्होंने आईपीएल 2019 की पहली हैट्रिक भी अपने नाम कर ली। किंग्स इलेवन की टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम करन ने 2.2 ओवर में केवल 11 रन देकर चार विकेट लिए और अंतिम ओवरों में अपनी टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई। सैम करन ने 18वें ओवर की अंतिम गेंद पर हर्शल पटेल को आउट कर दिया था।

उसके बाद जब वह अपना अगला ओवर करने आए तो सामने कैगिसो रबाडा थे। रबाडा को सैम ने जबरदस्त योर्कर पर क्लीन बोल्ड कर डाला। उसके बाद आए संदीप लामिछाने को भी एक ऐसी ही बेहतरीन यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड कर के टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। आपको बता दें सैम इस सीजन में केवल दो मैच पुराने हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मैच में 52 रन देकर दो विकेट लिए थे।

इस जीत के बाद पूरे किंग्स इलेवन खेमे में जीत का जश्न अपने चरम पर पहुंच गया। टीम की सहमालिक प्रीति जिंटा के साथ सैम करन पंजाबी स्टाइल भांगड़ा भी करते हुए नजर आए। इस वीडियो को आप यहां पर देख सकते हैं-

इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब के इतिहास में युवराज सिंह दो बार हैट्रिक लेने का कारनाम कर चुके हैं। युवराज साल 2009 में रॉयल चैलेजर्स बेंगलोर और डेक्कन चाजर्स के खिलाफ हैट्रिक ली थी। इसके अलावा अक्षर पटेल ने भी साल 2016 में गुजरात लॉयन्स के खिलाफ राजकोट में हैट्रिक ली थी।

Story first published: Tuesday, April 2, 2019, 16:33 [IST]
Other articles published on Apr 2, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+