For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: जब सैम करन को अपनी ही Hat-Trick के बारे में नहीं लगा कोई अंदाजा, VIDEO

नई दिल्ली। इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन ने भारतीय टीम को इंग्लैंड दौरे पर खासा परेशान किया था और अब यह युवा खिलाड़ी भारतीय धरती पर आईपीएल में भी अपना जलवा दिखा रहा है और जलवा भी ऐसा की सैम ने सीधे आईपीएल के इस सीजन की पहली हैट्रिक मार दी। 1 अप्रैल को आईपीएल के 12वें सीजन में जो दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच जो मैच देखने को मिला वह क्रिकेट प्रेमियों के जेहन के लंबे समय तक याद रहेगा।

मैच के अंतिम क्षणों में जिस तरह दिल्ली ने जीती हुई बाजी हारी उससे दिल्ली के फैंस को तो झटका लगा लेकिन यह मैच कुछ ऐसा था कि क्रिकेट की फैंस की बांछे जरूर खिल गई।एक समय 3 विकेट पर 144 रन बनाकर इतरा रही दिल्ली की टीम देखते ही देखते 8 रन और जोड़कर ढेर हो गई। यानी दिल्ली के धुरंधरों के अंतिम 7 विकेट केवल आठ रन जोड़कर आउट हो गए।

किंग्स इलेवन की टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम करन ने 2.2 ओवर में केवल 11 रन देकर चार विकेट लिए और अंतिम ओवरों में अपनी टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई। इतना ही नहीं, उन्होंने बैटिंग में भी निराश ना करते हुए 10 गेंदों पर 20 रनों की पारी खेली थी।

सैम करन ने 18वें ओवर की अंतिम गेंद पर हर्शल पटेल को आउट कर दिया था। उसके बाद जब वह अपना अगला ओवर करने आए तो सामने कैगिसो रबाडा थे। रबाडा को सैम ने जबरदस्त योर्कर पर क्लीन बोल्ड कर डाला। उसके बाद आए संदीप लामिछाने को भी एक ऐसी ही बेहतरीन यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड कर के टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। आपको बता दें सैम इस सीजन में केवल दो मैच पुराने हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मैच में 52 रन देकर दो विकेट लिए थे।

मैच के बाद जब उनसे हैट्रिक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनको इसका कोई आइडिया नहीं था कि हैट्रिक लग चुकी है। सैम करन ने कहा, 'नहीं, मुझे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि मैंने हैट्रिक ले ली है। मेरा पूरा फोकस अंतिम गेंदों पर था जब रबाडा बैटिंग के लिए तब मैं जानता था कि उनको कहा गेंद फेंक सकता हूं और मैंने उनके स्टंप और पैरों की ओर निशाना साधा। जब हम जीत गए तब टीम के साथियों से मुझे पता चला कि मैंने हैट्रिक ले ली है।'

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि हम भाग्यशाली रहे कि शमी ने पंत को आउट करके गेम को हमारे पक्ष में बदल दिया। वहीं, उन्होंने कोलिन इंग्राम के आउट होने और अश्विन के द्वारा किए गए रन आउट को मैच का टर्निंग प्वाइंट बताया।

Story first published: Tuesday, April 2, 2019, 19:09 [IST]
Other articles published on Apr 2, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+