नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच आईपीएल के 12वें सीजन के 11वें में मैच में अनेकों रिकॉर्ड बने हैं। यह मैच पूरी तरह से हैदराबाद के धुरंधर ओपनर्स के नाम रहा जो शायद अपने दी गई मार से सपने में भी विराट कोहली के गेंदबाजों को परेशान करने वाले हैं। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेले जा रहे इस मैच में मेजबान टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 231 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया।
इस पारी में सबसे बड़ी बात खास बात रही हैदराबाद के ओपनिंग बल्लेबाजों की साझेदारी। डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टों ने अपने-अपने शतक लगाते हुए इस मैच में 185 रनों की जबरदस्त ओपनिंग साझेदारी की है। यह ना केवल हैदराबाद की टीम की ओर से बल्कि पूरे आईपीएल में की गई सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी भी है। इसके विपरीप कोहली की टीम बेंगलोर की शुरुआत काफी खराब रही और उसकी टीम के 6 मुख्य बल्लेबाज 8 ओवरों में ही सिमट गए।
विराट कोहली से पूरी टीम को काफी उम्मीदें थी लेकिन वे केवल तीन रन बनाकर चलते बने। उनको संदीप शर्मा ने चलता किया है। आश्चर्य की बात यह है कि दुनिया का ये नंबर एक बल्लेबाज संदीप शर्मा की गेंद पर छठीं बार आउट हुआ है। यह कोहली को किसी भी गेंदबाज द्वारा आईपीएल में सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले आंकड़े हैं। इस लिस्ट में संदीप शर्मा अब आशीष नेहरा की बराबरी पर आ चुके हैं।
नेहरा ने भी कोहली को आईपीएल में अब तक 6 बार आउट किया है। जबकि डी कुलकर्णी और मिशेल मेक्लाघेन ने उनको 4-4 बार आउट किया है। फिलहाल कोहली के आईपीएल के 12वें सीजन मे फजीहत की बरसात शुरू हो चुकी है। वे अब तक खेले गए तीनों मैच गंवा चुके हैं।