For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: शूरवीरों के बीच KKR को मिला 'योद्धा', टीम में शामिल हुए दो नए चेहरे

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन 12 को शुरू होने में कुछ ही दिन बचा थे कि इससे पहले ही कोलकाता नाईट राइडर्स को बड़ा झटका लगा। उनकी टीम से दो युवा तेज गेंदबाज शिवम मावी और कमलेश नागरकोटी टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। इन दोनों खिलाड़ियों की पीठ में चोट आई थी। नागरकोटी ने अंडर 19 विश्व कप में अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित कर आईपीएल में बड़ी बोली पर जगह बनाई थी।

अब केकेआर ने इन दोनों खिलाड़ियों की जगह पर दो चेहरों को अपनी टीम में जगह दी है। इसमें संदीप वॉरियर और केसी करिप्पा का नाम शामिल है। संदीप केरल की टीम से ताल्लुक रखते हैं और इससे पहले आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर की ओर से खेल चुके हैं। कोलकाता की टीम का पहला मैच 24 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होगा। यह मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ई़डन गार्डन में खेला जाएगा।

वॉरियर 2013 से 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के साथ जुड़े हुए थे लेकिन उन्हें कभी प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। वाॅरियर ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में आंद्र प्रदेश के खिलाफ हैट्रिक भी ली थी। वहीं रणजी ट्रॉफी में केरल के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने दस मैचों में 44 विकेट झटके थे। 27 साल के वॉरियर ने बताया कि जब मुझसे पूछा गया था कि आप मंगलवार को कोलकाता आ जाएंगे तो मुझे लगा कि शायद नेट्स पर मेरा ट्रायल हो। मैं तब अचंभित रह गया, जब पता चला कि मुझे पहले ही केकेआर के लिए सिलेक्ट किया जा चुका है।

कोलकाता की कप्तानी दिनेश कार्तिक के हाथों में होगी। पिछले सीजन में यह टीम 16 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज रही थी।

Story first published: Sunday, March 17, 2019, 19:50 [IST]
Other articles published on Mar 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+