For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: शिखर धवन की फॉर्म के पीछे संजय मांजरेकर ने बताया इस दिग्गज का हाथ

नई दिल्ली। इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखा रहे शिखर धवन ने टीम को जिताने में भी अहम भूमिका निभाई है। पिछली कुछ पारियों से धवन की बल्लेबाजी में गजब की निरंतरता देखी गई है। इसके चलते दिल्ली कैपिटल्स की टीम साल 2012 के बाद से पहली बार ग्रुप स्टेज से आगे जाती हुई दिखाई दे रही है।

लेकिन ऐसा नहीं है कि धवन के लिए टूर्नामेंट में सब कुछ सही था। वे शुरुआती दौर में रनों के लिए संघर्ष भी करते नजर आए हैं। उस समय टीम के कोच रिकी पोंटिंग ने साफ तौर पर धवन के प्रति अपना असंतोष जाहिर किया था। पोटिंग ने कहा था- 'एक आर्दश दुनिया में हम धवन से और तेजी से रन बनाने की उम्मीद करेंगे लेकिन हमने देख सकते हैं कि वे ऐसा करना उनके लिए आसान नहीं रहा।'

एक स्टार खिलाड़ी के लिए किसी कोच का ये कथन काफी मायने रखता है क्योंकि अक्सर कोच बड़े खिलाड़ियों के बारे में बेबाकी से राय देने में गुरेज करते हैं। लेकिन पोंटिंग की साफगोई ने धवन के ऊपर जादू सा असर किया और उन्होंने पोटिंग के इस कथन के बाद 63 गेंदों पर 97 रनों की पारी खेली। इसके बाद तो जैसे धवन ने मुड़कर ही नहीं देखा। अब भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने धवन की इस सफलता का श्रेय पोंटिंग को दिया है।

मांजरेकर ने एक ट्वीट करते हुए कहा है कि धवन को उनके आराम जोन से बाहर लाने के लिए एक रिकी पोंटिंग की जरूरत थी। अब धवन पहले से बेहतर टी-20 बल्लेबाज है और इसका श्रेय पोंटिंग को जाता है। आपको बता दें कि धवन ने 20 अप्रैल को कोटला में हुए मैच में भी किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है।

Story first published: Sunday, April 21, 2019, 17:51 [IST]
Other articles published on Apr 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+