IPL 2019: जब डेविड वार्नर से बोले सैमसन- आपने मेरा शतक बर्बाद कर दिया, VIDEO

नई दिल्ली। 29 मार्च को आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला देखने को मिला था। यह मुकाबला ताबड़तोड़ क्रिकेट पारियों के शौकीन खेल प्रेमियों के लिए बड़ी सौगात लेकर आया। इस मैच में राजस्थान की ओर से संजू सैमसन ने जबरदस्त शतकीय पारी खेलते हुए 54 गेंदों पर शतक बनाया था। इसके अलावा राजस्थान के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी 70 रनों की कलात्मक पारी खेली थी। लेकिन यह सैमसन की तूफानी पारी डेविड वार्नर की की सूनामी में दबकर रह गई।

वार्नर ने मैच में जोड़ीदार जॉनी बेयरस्टो (45) के साथ जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों पर 69 रनों की पारी खेली थी। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा विजय शंकर ने भी तूफानी अंदाज दिखाते हुए 15 गेंदों पर 35 रन बनाए थे। कुल मिलाकर सैमसन का शतक पूरी तरह से बेकार चला गया और इस बात को सैमसन का काफी मलाल भी है।

मैच के बाद जब वार्नर ने सैमसन का इंटरव्यू लिया तब उन्होंने इस बात की जिक्र किया। उन्होंने वार्नर ने कहा, 'आपने मेरा दिन बर्बाद कर दिया। आपने जिस तरह से बैटिंग करी उसके चलते मेरा शतक टीम को जीत नहीं दिला पाया। आपने पावरप्ले में ही हमको मैच हरा दिया था। आपके जैसे विरोधी बल्लेबाज के सामने जीतने के लिए हमको स्कोरबोर्ड पर 250 रन चाहिए थे।'

इसके अलावा वार्नर ने भी सैमसन की तारीफ करते हुए कहा कि सैमसन ने दिखाया कैसे राजीव गांधी इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम की चुनौतीपूर्ण पिच पर बैटिंग की जाती है। उन्होंने कहा, 'संजू को उनकी पारी के लिए पूरा श्रेय जाता है। यह विकेट 200 रन वाला नहीं था। अगर आप यहां बॉल को सही लेंथ पर रखते हो तो रन बनाना मुश्किल हो जाता है। संजू ने हमको दिखाया कैसे इस पिच पर रन बनाए जा सकते हैं।'

Story first published: Saturday, March 30, 2019, 17:38 [IST]
Other articles published on Mar 30, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+