IPL 2019: पूर्व ऑलराउंडर ने दी RCB को एबी डिविलियर्स से 'छुटकारा' पाने की सलाह
नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल की एक ऐसी टीम रही है जिसके पास शानदार बल्लेबाजों की कमी नहीं रही है, लेकिन यह टीम एकजुट प्रदर्शन का मुजायरा निरंतरता से नहीं कर पाई है। शायद यही कारण है कि विराट कोहली और एबी डिविलियर्स जैसे विश्व के दो बेस्ट बल्लेबाजों से लैस आरसीबी मौजूदा सीजन में भी प्ले-ऑफ में शायद ही जगह बना पाए।
ऐसे में इस टीम के संयोजन पर सवाल उठने लाजिमी हैं। न्यूजीलैंड के पूर्व ऑल-राउंडर स्कॉट स्टाइरिस ने भी एक ऐसा ही सवाल उठाया है। मजेदार बात यह है कि उन्होंने सवाल के जरिए जवाब भी देने की कोशिश की है। स्टाइरिस का कहना है एबी डिविलियर्स एक जीनियस खिलाड़ी हैं लेकिन आरसीबी के लिए चीजें सही तरीके से काम नहीं कर रही हैं। ऐसे में क्यों ना डिविलियर्स के बजाए बेंगलुरु को दो बहुत अच्छे लोकल भारतीय बल्लेबाजों को लेना चाहिए।
ABD is a genius. But things arent working at RCB. So yes I'd trade him and get two very good local Indian bats back. Overseas can be replaced. Big call I know, but the right one?? #selectdugout https://t.co/4QtXqTShNv
— Scott Styris (@scottbstyris) April 19, 2019
इसके साथ ही स्टाइरिस ने कहा है विदेशी खिलाड़ियों को बदला जा सकता है। ये बड़ा फैसला है लेकिन शायद सही भी है। वैसे आपको बता दें कि डिविलियर्स 2011 से आरसीबी का हिस्सा हैं। इस सीजन में भी उन्होंने अच्छा योगदान देते हुए 8 मैचों में 154.27 के स्ट्राइक रेट के साथ 307 रन बनाए हैं।
हालांकि, आरसीबी ने 19 अप्रैल को हुए मैच में डिविलियर्स को टीम में शामिल नहीं किया था और कोलकाता को हराने में कामयाबी भी हासिल की। इसके बावजूद बेंगलुरु द्वारा दिए विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर अंत में जीत के काफी करीब पहुंच गया था। इससे पहले भी बेंगलुरु के गेंदबाज अपनी टीम की फजीहत करा चुके हैं।
डिविलियर्स इस मैच में चोट के कारण उपलब्ध नहीं हो सके थे। कोहली ने उनकी अनुपस्थिति में शानदार शतकीय पारी खेली थी। कोहली ने मैच के बाद कहा था, 'मैंने एबी को बोला था कि मैं आपके लिए शतक बनाउंगा, तो वे जरूर बहुत खुश होंगे।' गौरतलब है कि आरसीबी इस सीजन के 9 मैचों में 2 जीत हासिल कर सबसे निचले पायदान पर है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
