For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: जब शमी ने लगाना चाहा प्रीति जिंटा के चेहरे पर केक, VIDEO में देखिए क्या हुआ

नई दिल्ली। किंग्स इलेवन पंजाब आईपीएल के इस सीजन में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस टीम को अपने पिछले में मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ पोलार्ड की एक अविश्वसनीय पारी के कारण हार का सामना करना पड़ा वर्ना यह मैच भी काफी हद तक आर अश्विन एंड कंपनी के कब्जे में था। इससे पहले सैम करन ने पंजाब को दिल्ली के खिलाफ एक ऐसा मैच जिताया था जो वे लगभग हार ही चुके थे।

सैम ने उस मैच में चार विकेट कब्जाए थे और इसमें एक जबरदस्त हैट्रिक भी शामिल थी। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने अंतिम सात विकेट केवल 8 रनों के अंदर ही गंवा दिए थे। इस मैच के बाद पंजाब के खेमे में जमकर जश्न मनाया गया था और जश्न के केंद्र में थे सबके चहेते सैम करन। इस दौरान टीम की सहमालिक प्रीति जिंटा भी अपने चहकते हुए अंदाज के साथ मौजूद थीं।

जब केक काटने की बारी आई तो सबसे दूर खड़े मोहम्मद शमी को भी बुलाया। आपको बता दें उस मैच में शमी का प्रदर्शन भी शानदार रहा था। बाद में जब शमी ने केक काटा तो सैम को खिलाया और उनके चेहरे पर भी लगाया। शमी यहीं नहीं रूके, उन्होंने केक को प्रीति जिंटा के चेहरे पर भी लगाने की कोशिश की लेकिन बॉलीवुड अभिनेत्री ने शमी को ऐसा करने से साफ तौर पर मना कर दिया।

प्रीति ने शमी से दूर जाने की भी कोशिश की और उनको तीखे शब्दों में साफ तौर पर निर्देश भी दिया, 'प्लीज ऐसा ना करें, मत करो ऐसा, शमी ऐसा मत करो।' आप वीडियो में प्रीति को यह कहते हुए सुन भी सकते हैं। हालांकि उसके बाद भी जश्न का माहौल नहीं रूका और पंजाब की टीम ने हर्डल बनाने के बाद टीम का थीम सांग भी गुनगुनाया।

Story first published: Thursday, April 11, 2019, 18:43 [IST]
Other articles published on Apr 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+