For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: 5वीं हार के बाद शाहरूख ने रसेल के लिए किया इमोशनल ट्वीट

नई दिल्ली। 19 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स ने ईडन गार्डन में विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जो साहस दिखाया, उससे यह टीम काफी वाह-वाही बटोर रही है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान विराट कोहली और माईन अली की पारियों की बदौलत 213 रनों का पहाड़ सरीखा लक्ष्य सेट किया था। इसके जवाब में केकेआर ने अंतिम गेंद तक लड़ते हुए 203 रन बनाए और उसको 10 रनों की करीबी हार मिली।

लेकिन यह मैच जितना करीबी दिखता है, उतना था नही। एक समय केकेआर की टीम कम से कम 50 रनों से हारती हुई दिखाई दे रही थी। यहीं से रसेल ने नीतीश राणा के साथ मिलकर खेल बदलना शुरू किया। एक समय तो यह जोड़ी मुकाबला को लगभग 50-50 तक भी ले आई थी लेकिन अंतिम गेंदों पर बाजी कोहली एंड कंपनी के हाथों लगी। रसेल ने भरसक कोशिश करते हुए 25 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली थी।

इस हार के साथ ही कोलकाता की टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर है। यह टीम की 5वीं हार थी जबकि अभी तक 4 मैचों में केकेआर ने जीत दर्ज की है। इस मैच में मिली हार के बाद टीम के सहमालिक शाहरूख खान कुछ भावुक हुए हैं। उन्होंने आंद्रे रसेल के लिए जीत दर्ज करने की अपील की है। उन्होंने एक इमोशनल ट्वीट किया है।

ट्वीट में लिखा है- 'मुझे लगता है केकेआर के लिए यही सही होगा कि वह आंद्रे रसेल के लिए बदले में कुछ करे। जैसे की सीजन के अंत में कुछ जीतें।' यहां शाहरूख का इशारा बाकी बचे हुए मैचों में टीम की जीत के लिए था। आपको बता दें कोलकाता की टीम को अब रविवार को सनराइजर्स की चुनौती का सामना करना है।

Story first published: Saturday, April 20, 2019, 20:16 [IST]
Other articles published on Apr 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+