For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: शेन वॉटसन ने अपने क्रिकेट करियर को लेकर लिया बड़ा फैसला

नई दिल्ली। 37 साल के क्रिकेटर शेन वॉटसन के अंदर अभी भी काफी क्रिकेट बाकी है। इसकी बानगी उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 53 गेंदों पर 96 रनों की पारी खेलकर दी थी। इस पारी में उन्होंने जिस तरह से अपने खेल से विपक्षी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाई, वही बात काफी कुछ कह जाती है। इससे पहले IPL के इस सीजन में उनकी बल्लेबाजी इतनी ज्यादा जूझ रही थी कि टीम में उनके स्थान पर भी सवाल उठने लगे थे। लेकिन कप्तान धोनी और कोच फ्लेमिंग ने उन पर भरोसा जताया जिसका नतीजा अततः बढ़िया रहा।

अब इस क्रिकेटर ने एक बड़ा फैसला लिया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से काफी पहले ही संन्यास ले चुके वॉटसन अब ऑस्ट्रेलिया की टी-20 लीग बिग बैश से भी संन्यास लेंगे। उन्होंने यह फैसला गर्मियों की छुट्टियों में परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने के लिए किया है।

वॉटसन बिग बैश में सिडनी थंडर की ओर से खेलते हैं लेकिन अब वे पांचवीं वार क्लब की ओर खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। इस बात की जानकारी देते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केविन रॉबर्ट्स ने बताया, 'शेन वॉटसन शॉट फॉर्म क्रिकेट में हमारे सबसे शानदार खिलाड़ियों में थे। अपने दो दशक लंबे करियर में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर बिग बैश में भी महान योगदान दिया है।'

पढ़ें- IPL 2019: कप्तानी छीनने से हुआ अजिंक्य रहाणे का अपमान, कंगारू दिग्गज का दावा

उन्होंने यह भी कहा कि चोटों से शारीरिक क्षमता प्रभावित होने के बावजूद उन्होंने अपना 100 प्रतिशत देना जारी रखा और ऑस्ट्रेलिया के लिए सभी फॉर्मेट में 307 मैच खेले। जबकि सभी तरह के अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मुकाबलों को मिलाकर उन्होंने 700 से ज्यादा मैच खेले और 25,000 से ज्यादा रन बनाने के अलावा 600 से ज्यादा विकेट लिए।

आपको बता दें कि वॉटसन ने बिग बैश लीग में 42 मैच खेलें हैं जिसमें उनके नाम 1058 रन और 20 विकेट शामिल हैं। बत दें कि इस घोषणा के बाद भी वॉटसन दुनिया में अन्य जगहों पर टी-20 लीग खेलना जारी रखेंगे।

Story first published: Friday, April 26, 2019, 12:02 [IST]
Other articles published on Apr 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+