For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मुश्किल दौर से उभरकर रन बनाने के बाद शेन वाटसन ने इस खिलाड़ी को कहा तहे दिल से शुक्रिया

नई दिल्ली। अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स से किसी एक खिलाड़ी को इस फ्रैंचाइजी के फैंस बाहर का रास्ता दिखाने की दुआएं मांगते थे, तो वह निश्चित तौर पर शेन वॉटसन ही थे। आईपीएल के इस सीजन में चेन्नई का प्रदर्शन जहां टॉप पर रहा है तो वहीं वॉटसन के खेल में काफी गिरावट देखी गई। लेकिन यह समस्या भी आखिर 23 अप्रैल को हुए मैच में समाप्त हो गई।

एम. चिदंबरम स्टेडियम में हुए इस मैच में वॉटसन ने सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए केवल 53 गेंदों में 93 रनों की पारी खेली। इस कंगारू खिलाड़ी का खेल ऐसे समय में सुधरा है जब टीम को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। वॉटसन ने मुश्किल समय में सीएसके के कोच स्टीफेन फ्लेमिंग और कप्तान धोनी का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया है।

मैच के बाद वॉटसन ने कहा, 'निश्चित तौर पर मैं रनों के लिए जूझ रहा था। मैं शब्दों में स्टीफन फ्लेमिंग और एमएस धोनी का शुक्रिया नहीं कर सकता हूं, उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। अभी तक जितनी टीमों में मैं खेला हूं, वे मुझे अब तक बाहर कर देती लेकिन इस टीम ने मुझ पर भरोसा जताया।'

वॉटसन ने कहा कि उनको कुछ चीजें उनके हक में जाने की जरूरत थी जो 23 अप्रैल को उनके साथ रही। आपको बता दें कि वॉटसन की इस पारी से पहले उनका बेस्ट स्कोर 44 रन था जो लगभग एक महीने पहले आया था। अगर वॉटसन हैदराबाद के खिलाफ इस मैच में भी रन बनाने में नाकाम रहते तो उनकी जगह सैम बिलिंग आने वाले मैचों में दिखाई दे सकते थे। लेकिन धोनी का उन पर लगातार भरोसा जताना आखिर काम आया।

Story first published: Wednesday, April 24, 2019, 12:32 [IST]
Other articles published on Apr 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+