For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: शिखर धवन ने बताया इस सीजन में अपनी शानदार सफलता का राज

नई दिल्ली। आईपीएल 2019 का सीजन शुरू होते ही शिखर धवन अपनी फॉर्म से बिल्कुल आउट नजर आ रहे थे। इसका असर दिल्ली के प्रदर्शन पर भी पड़ रहा था। लेकिन प्रतियोगिता जैसे-जैसे आगे बढ़ी वैसे ही धवन ने कमाल का खेल दिखाना शुरू कर दिया है। अब धवन ना केवल टी-20 की बड़ी पारियां खेल रहे हैं बल्कि जिस तरह से खेल रहे है उससे भी विपक्षी गेंदबाजों को पसीने आ रहे हैं।

जब गब्बर ने इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि मैं शाकाहारी बन गया हूं, ये उसका नतीजा है। लेकिन इसके बाद धवन ने असल कारण बताते हुए कहा, 'पिछले कुछ खेलों में मैंने अपनी मानसिकता में बदलाव किया है और इसने मुझे काफी सहायता की है। बेंगलुरु मैच से मैंने ऐसा किया है, मुझे अहसास हुआ कि और आक्रामक खेलना होगा।'

आपको बता दें कि धवन इस सीजन में अब तक 11 मैचों में 401 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका औसत 40 का और स्ट्राइक रेट 137 का रहा है। वे इस सत्र के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज भी हैं। सोमवार को भी धवन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 27 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेली थी जिसने दिल्ली कैपिटल्स को अहम आधार प्रदान किया जिसका फायदा बाद में पंत ने खूब उठाया था। धवन का इस सीजन में अब तक बेस्ट स्कोर 97 रन नाबाद रहा है।

गौरतलब है कि धवन की पिछली आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद थी और वे फिलहाल ना केवल दिल्ली कैपिटल्स के बल्कि आईपीएल 2019 के भी सबसे ज्यादा निरंतरता से बैटिंग करने वाले बल्लेबाजों में शुमार हो चुके हैं। धवन के लिए 2010 का सीजन अब तक सबसे बेहतरीन रहा है जिसमें उन्होंने 40.64 के औसत से 569 रन बनाए थे।

Story first published: Tuesday, April 23, 2019, 23:09 [IST]
Other articles published on Apr 23, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+