|
सिद्धार्थ ने शेयर की तस्वीर
सिद्धार्थ कौल टीम इंडिया में विश्व कप 2019 के संभावितों के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं और उन पर बाकी सभी फ्रेंचाइजी के खिलाड़ियों की भी नजर है। कोलकाता से मैच हारने के बाद सिद्धार्थ कौल अपनी पत्नी संग हैदराबाद के लिए रवाना हुए, उन्होंने अपनी संग एक तस्वीर शेयर की और लिखा "हैदराबाद के सफर पर अपनी पत्नी संग रवाना" उन्होंने पत्नी के लिए धड़कन के इमोजी का इस्तेमाल किया। टीम के बाकी खिलाड़ी शायद उनसे अलग या पहले ही हैदराबाद के लिए उड़ान भर चुके थे। उनकी इस तस्वीर पर टीम के धाकड़ ऑल राउंडर राशिद खान ने उनकी खिंचाई की और एक सवाल पूछ लिया।

राशिद ने पूछा सवाल
हैदराबाद के ऑल राउंडर राशिद खान ने सिद्धार्थ कौल की तस्वीर पर प्रतिक्रिया लिखते हुए पूछा "भाई हम सब पहुंच गए हैं, तुम कहाँ हो?" राशिद खान सनराइजर्स हैदराबाद के मोस्ट वैल्यू वाले खिलाड़ी माने जाते हैं। दुनियाभर में अपनी शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी से मशहूर हुए राशिद को क्रिकेट जगत में अब शायद ही किसी पहचान की जरूरत है।

खर्चीले रहे सिद्धार्थ
हैदराबाद ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 181 रन बनाए थे वहीं कोलकाता ने इस लक्ष्य को दो गेंदें शेष रहते ही हासिल कर लिया था और यह मैच 6 विकेट से जीत लिया था। सिद्धार्थ कौल ने विस्फोटक बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा का विकेट चटकाया था और चार ओवर में 37 रन लुटा दिए वहीं राशिद खान ने 4 ओवर में महज 26 रन देकर 1 विकेट चटकाए और काफी किफायती गेंदबाजी की थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के दौरान पूरी टीम इंडिया को सिद्धार्थ कॉल ने अपने घर पर पार्टी दी थी। सिद्धार्थ कौल ने 10 मार्च को अपनी गर्लफ्रेंड से शादी की है और अब वो अपनी फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल खेल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
