IPL 2019: साइमन डुअल को RCB फैन ने दी मौत की धमकी, जानिए क्या है पूरा मामला
नई दिल्ली। क्रिकेट एक मजेदार गेम है लेकिन भारत के कई बार यह दीवानगी की हदें पार कर लेता है। कभी धर्म की तरह पूजे जाने वाले क्रिकेट को भारत में आधुनिक पीढ़ी के रूप में समझदार फैंस जरूर मिले हैं लेकिन इस खेल को लेकर पैदा होने वाला जुनून आज भी वैसा ही बरकरार है। फिलहाल देश में आईपीएल का ढंका बज रहा है और रॉयल चेलेंजर्स बेंगलोर एक ऐसी टीम है जिसको अभी तक जीत नसीब नहीं हुई है। अपने चारों मैच हारकर यह टीम अपने फैंस को बुरी तरह हताश कर चुकी है।
फैंस हताश जरूर हैं लेकिन उनको अब भी कोहली से कुछ चमत्कार की उम्मीदें हैं। हालांकि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच हारने के बाद कुछ फैंस का धैर्य जरूर जवाब दे गया है। आरसीबी के एक फैन ने अपनी टीम के खिलाफ बोलने के लिए न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और अब कमेंटेटर साइमन डूल को चेतावनी दी है।
लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि डूल ने आरसीबी को ऐसा क्या कह दिया था जिससे यह फैन इस कीवी दिग्गज पर इतना भड़क गया कि उसने उनको मारने की धमकी तक दे डाली। यह धमकी देते हुए फैन ने डूल से कहा है कि आईपीएल की सबसे ज्यादा फॉलो की जानी वाली टीम के बारे में बात ना करे। साथ ही फैन ने यह भी कहा कि अगर डूल ने ऐसा किया तो वह जान से मारे जाएंगे, यह पक्का है।
Clearly Dharmish is not happy with me @cricbuzz. Not sure what I said but a Death threat, Really.? It’s only a game of cricket Mate. Chill out.. @ipl pic.twitter.com/6XHkPCw1le
— Simon Doull (@Sdoull) April 4, 2019
इस घटना के बाद हक्के-बक्के डूल ने फैन के धमकी भरे पोस्ट का स्क्रीनशॉट ट्वीटर पर डाला है। डूल ने कहा है कि उनको यह भी नहीं पता कि उन्होंने आरसीबी के बारे में क्या कहा है। उन्होंने इस दौरान फैन को दिमाग ठंडा रखने के लिए कहते हुए कहा कि यह सिर्फ क्रिकेट है दोस्त। आराम से लो।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
