'RCB खुद तो डूबा ही, सनराइजर्स को भी ले डूबा', हार के बाद SRH का बना खूब मजाक

नई दिल्ली। जब लगातार 6 मैच हारने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बढ़िया वापसी की थी तो क्रिकेट पंडितों में सुगबुगाहट शुरू हो गई थी कि यह टीम खुद भले ही ना प्लेऑफ में पहुंचे पर अब दूसरी टीमों का खेल बिगाड़ने का काम करेगी। जी हां, खेल बिगड़ चुका है और इस बात को सनराइजर्स हैदराबाद से बेहतर कौन समझ सकता है। 4 मई को दोनों टीमों के बीच खेले गए अंतिम लीग में आरसीबी ने हैदराबाद को 4 विकेट से मात दी थी।

इस हार के साथ ही हैदराबाद की ये हालत हो गई कि अब उसको प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बाकी टीमों के मैच नतीजों पर निर्भर रहना होगा। इस हार ने सनराइजर्स के फैंस जहां बेहद निराश हैं तो वहीं बाकी फैंस ने जमकर हैदराबाद की टीम की खिल्ली उड़ाई है। सोशम मीडिया पर गेम्स ऑफ थ्रोन्स से लेकर कई तरह के मेम्स (Memes) बनाकर SRH के जख्मों पर नमक डाला जा रहा है। कुछ ऐसे ही गुदगुदाने वाले पोस्ट आप यहां पर देख सकते हैं-

खास बात यह है कि मुंबई इंडियंस के हाथ में इस समय कई टीमों का भाग्य है। 5 मई में शाम को मुंबई का केकेआर के साथ भी मुकाबला है। यदि मुंबई हारती है तो कोलकाता को प्लेऑफ का टिकट मिल जाएगा। जबकि इंडियंस की जीत हैदराबाद को प्लेऑफ का टिकट दे सकती है। पर ऐसा ही एक मजेदार पोस्ट किया गया है-

जब SRH ने आरसीबी ने पूछा- क्या तकलीफ है आपको?

हम तो डूबे ही सनम, आपको भी ले डूबेंगे-

एक फैन ने कहा- वार्नर के बिना ऐसी होती है सनराइजर्स की परफॉरमेंस

आपको बता दें कि इस मैच में शिरमोन हेटमायर और गुरकीरत सिंह ने बेहतरीन अर्धशतक बनाकर हैदराबाद को मुकाबले से बाहर कर दिया था। जबकि आरसीबी का टॉप ऑर्डर इस मैच में पूरी तरह फेल साबित हुआ था।

Story first published: Sunday, May 5, 2019, 16:38 [IST]
Other articles published on May 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+