For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019, SRH vs CSK, Preview: लगातार हार से परेशान हैदराबाद को चाहिए 'आत्मविश्वास'

नई दिल्ली। आईपीएल के 12वें सीजन में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करने वाली हैदराबाद की टीम अब ऐसे हाल में है जहां पर एक और जीत चमत्कारिक रूप से उसकी लड़खड़ाती गाड़ी को वापस ट्रैक पर ला सकती है। अभी तक चार मैच हार चुकी इस टीम का मुकाबला 17 अप्रैल को उस टीम से है जो अभी तक केवल एक मैच हारी है। निश्चित तौर पर लगातार हार से पस्त हैदराबाद की टीम इस समय जिस टीम का सामना नहीं करना चाहेगी, वह चेन्नई सुपर किंग्स ही है। ऐसे में एक बार फिर से हैदराबाद के घरेलू मैदान पर सुपर किंग्स और सनराइजर्स के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।

पिछले मैच में बाहर किए गए मनीष पांडे और युसूफ पठान में से कोई एक इस मैच में वापस आ सकता है। जबकि गेंदबाजी में भुवी तो होंगे लेकिन टीम अन्य गेंदबाजों को मौका देने के लिए राशिद को बाहर ही रख सकती है। फिलहाल देखना होगा कि टीम में राशिद को लेकर क्या योजनाए चल रही है। हैदराबाद ने पिछले मैच में चार बदलाव किए थे। लेकिन वे सभी इस मैच में जगह बना पाएंगे, ऐसा होना मुश्किल ही लग रहा है।

वहीं, चेन्नई के लिए यह बस जीत की आदत को बरकरार रखने वाली बात होगी। बस दो और जीत उनको प्लेऑफ का टिकट दे देंगी। हालांकि एक बार फिर से अंबाती रायडू पर नजरें रहेंगी जो हाल में घोषित हुई टीम इंडिया में जगह नहीं बना पाए हैं। वे इस सीजन में अपने टच से बाहर ही दिख रहे हैं। सुरेश रैना की फॉर्म वापसी अच्छी खबर है। अभी देखना होगा की चेन्नई शेन वाटसन के साथ अपना सफर जारी रखती है या किसी और को मौका देती है।

आंकड़े बताते हैं कि हैदराबाद ने चेन्नई के खिलाफ अपने सभी चारों मैच पिछले सीजन में हारे थे। अभी तक चेन्नई इस टीम को 8 बार पटखनी दे चुकी है जबक हैदराबाद को केवल 2 में जीत नसीब हुई है। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 8 बजे शुरू होगा। दोनों टीमें इस प्रकार हो सकती हैं-

सनराइजर्स हैदराबाद- डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो (WK), केन विलियमसन (C), विजय शंकर, यूसुफ पठान, दीपक हुड्डा, अभिषेक शर्मा, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, खलेल अहमद, सिद्धार्थ कौल

चेन्नई सुपर किंग्स- शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, एमएस धोनी (C & WK), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, इमरान ताहिर

Story first published: Tuesday, April 16, 2019, 22:55 [IST]
Other articles published on Apr 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+