For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019, SRH vs DC, Preview: इनफॉर्म धवन और पंत को अपने 'घर' में रोकना चाहेगा हैदराबाद

नई दिल्ली। 14 अप्रैल को आईपीएल के इस एक्शन पैक्ड सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला होगा। हैदारबाद जहां धूम-धड़ाके भरी शुरुआत करने के बाद कुछ ठंडा पड़ गया है तो वहीं दिल्ली ने कोलकाता से ईडन गार्डन पर जिस तरह मैच जीता, वह आत्मविश्वास में इजाफा करने वाला है।

अब हैदराबाद के सामने फॉर्म में लौट चुके धवन और पंत को शांत करने की चुनौती होगी तो दिल्ली चाहेगी कि वार्नर और बेयरस्टो के बीच दोबारा बड़ी भागीदारी बनने ना दी जाए।

वहीं, हैदराबाद के सामने कुछ कमजोरियां है जो लचर मध्यक्रम के चलते उभरकर सामने आई हैं। विजय शंकर लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं तो गेंदबाजी में भुवनेश्वर और राशिद खान पहले जैसा जादू नहीं दिखा पा रहे हैं। खासकर भुवनेश्वर बड़ी चिंता का विषय हैं। इस प्रतियोगित में उन्होंने अब तक केवल 3 विकेट ही लिए हैं।

अपनी बल्लेबाजी की समस्या को हैदराबाद काफी हद तक कम कर सकता है अगर वो केन विलियसमन को वापस टीम में शामिल करता है तो, लेकिन तब उनको नबी जैसे कारगर खिलाड़ी से हाथ धोना पड़ेगा। हैदराबाद में पिच ने अब तक अहम भूमिका निभाई है और मेजबान टीम ने यहां बैटिंग करना खासा पसंद भी किया है। गर्मी के मौसम से भरपूर माहौल में ये मैच शाम के 8 बजे शुरू होगा। दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

हैदराबाद संभावित इलेवन- डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो (WK), केन विलियमसन (C), विजय शंकर, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, यूसुफ पठान, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, सिद्दार्थ कौल

दिल्ली कैपिटल्स संभावित इलेवन- शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (C), ऋषभ पंत (WK), कॉलिन इनग्राम, क्रिस मॉरिस, एक्सर पटेल, संदीप लामिछाने, राहुल तेवतिया (अमित मिश्रा, कगीसो रबाडा, इशांत शर्मा)

Story first published: Sunday, April 14, 2019, 0:02 [IST]
Other articles published on Apr 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+