For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019, SRHvsMI: IPL के इतिहास की बेस्ट बॉलिंग करके जोसेफ ने मुंबई को दिलाई जीत

नई दिल्ली। टी-20 लीग किसी भी जगह की हो, कैरेबियाई खिलाड़ियों ने इसमें अपनी अलग पहचान कायम की है। दुनिया के सबसे बड़ी टी-20 लीग आईपीएल में भी आंद्रे रसेल का जलवा चारों तरफ बोल रहा है। ऐसे में इस बार बारी चमकने की कैरेबियाई गेंदबाजी की थी। जी हां, अल्जारी जोसेफ की आग उगलती गेंदों के सामने मजबूत हैदराबाद अपने घर में बिल्कुल बेबस नजर आया और मुंबई ने यह मैच 40 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। जोसेफ ने इस मैच में केवल 12 रन देकर 6 विकेट लिए।

आपको बता दें कि यह किसी भी गेंदबाज की अब तक की सर्वश्रेष्ठ आईपीएल गेंदबाजी है। आईपीएल के 12 साल के इतिहास में 22 साल के इस नौजवान लड़के ने यह कारनामा करके दिखा दिया। आईए अब आपको मैच का पूरा हाल बताते हैं-

मुंबई के दिए 137 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इस बार हैदराबाद को वैसी मनमाफिक शुरुआत नहीं मिल सकी जिसके फैंस आदी हो चुके हैं। आईपीएल के इस सीजन में पहली बार वार्नर-बेयरस्टो की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 50 से कम रन जोड़े। वार्नर 15 और बेयरस्टो 16 रन बनाकर आउट हुए। अच्छी शुरुआत मिलने पर अपने भी हाथ साफ करने वाले विजय शंकर मुश्किल परिस्थितियों में 5 ही रन बना सके। जबकि मनीष पांडे (16) और दीपक हुड्डा (20) जैसे बल्लेबाजों को पहली बार संघर्ष दिखाने का मौका मिला लेकिन वे चूक गए।

ऐसे में निचले मध्यक्रम पर युसूफ पठान के अनुभव से बहुत उम्मीदें थी लेकिन वे भी मैच विजेता बनने का मौका जाया करते हुए जीरो पर चलते बने। कभी-कभार ऑलराउंडर की भूमिका निभाने वाले राशिद खान इस बार अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

वहीं मुंबई की ओर से अल्जारी जोसेफ ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट चटकाए। राहुल चाहर के नाम 4 ओवर में 21 रन देकर दो विकेट आए। जेसन बेहरनडॉर्फ ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में केवल 28 रन दिए और एक विकेट भी मिला।

इससे पहले टॉस हारते हुए मुंबई को पहले बैटिंग करने का मौका मिला लेकिन ओपनिंग जोड़ी की विफलता के चलते उसको खराब शुरुआत मिली। रोहित ने 11 और डी कॉक ने 19 रन बनाए। इनके आउट होने के बाद भी विकेट गिरने का सिलसिला बदस्तूर जारी रहा ) और सूर्यकुमार यादव (7), ईशान किशन (17) और क्रुणाल पांड्या (6) तू चल मैं आया वाली कहावत दोहराते गए।

ऐसे में एक बार फिर से मुंबई की उम्मीदें पिछले मैच की हिट जोड़ी हार्दिक पांड्या और पोलॉर्ड पर टिकी थी। इस बार हार्दिक (14) सस्ते में चलते बने लेकिन पोलॉर्ड ने एक बार फिर से नाबाद रहते हुए 26 गेंदों पर 46 रनों की पारी खेली। हैदराबाद की ओर से मोहम्मद नबी ने 4 ओवर के कोटे से केवल 13 रन खर्च किए और एक विकेट लिया। युसूफ पठान को छोड़कर सभी हैदराबादी गेंदबाजों को विकेट मिला।

Story first published: Saturday, April 6, 2019, 23:42 [IST]
Other articles published on Apr 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+